IBPS PO भर्ती 2026: युवाओं के लिए बड़ा मौका बढ़ गए पद और आवेदन की आखिरी तारीख

IBPS PO भर्ती 2026: युवाओं के लिए बड़ा मौका बढ़ गए पद और आवेदन की आखिरी तारीख

​बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS ने प्रोबेशनल ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक नया और महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। संस्थान ने न केवल आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है बल्कि कुल पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी है।

​अब 26 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

​IBPS द्वारा जारी ताजा नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 21 जुलाई निर्धारित थी उसे अब बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने किसी वजह से अब तक अपना फॉर्म नहीं भरा था वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

​रिक्त पदों की संख्या बढ़कर हुई 7365
​इस बार बैंकिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर और अधिक बढ़ गए हैं। संस्थान ने कुल रिक्तियों की संख्या को 6715 से बढ़ाकर अब 7365 कर दिया है। यह भर्ती देश के 11 प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है। इन बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिया केनरा बैंक पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

​योग्यता और आयु सीमा

​इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएशन पूरा होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

​आवेदन शुल्क

​आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के लिए सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

​इस तरह आसानी से करें आवेदन

​सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
​होमपेज पर CRP PO/MTs वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद CRP Process Probationary Officers/ Management Trainees XVI लिंक को चुनें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें या पहले से पंजीकृत हैं तो अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां सही-सही भरें और अपने दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में ऑनलाइन मोड से शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0