भौंहों से आप जान सकते हैं स्त्री पुरूष का स्वभाव

भौंहों से आप जान सकते हैं स्त्री पुरूष का स्वभाव

हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। लेकिन क्या आप जातने है कि आपकी भौंह आपके बारे में बताती है। जी हां, हर इंसान के भौंहों की बनावट अलग-अलग होती है जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार भौंहों से आप चाहें तो किसी भी स्त्री पुरूष की ऐसी बातें जान सकते हैं जो आमतौर पर पता कर पाना कठिन होता है। आपकी भौंह आपके बारे हैं क्या कहते हैं, आइए जानते है।

जिन स्त्री या पुरुषों के भौहें सीधी और घनी होती है वह उत्साही और जिंदादिल होते हैं।

जिन पुरुषों की भौंहें छोटी होती है वह परिश्रमी होते हैं।

जिस व्यक्ति की भौहें आपस में जुड़ी हुई होती हैं वह स्वार्थी होते हैं लेकिन इनका दांपत्य जीवन अच्छा रहता है। यह अपने जीवनसाथी से बहुत स्नेह करते हैं।

जिस स्त्री की भौहें अर्धचन्द्राकार होती है वह सौभाग्यशाली और सुखी होती हैं। यह महत्वाकांक्षी होती हैं और अपना नाम और सम्मान खुद अर्जित करती हैं।

जिन स्त्रियों के भौंहों के बाल बड़े होते हैं उनका दांपत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं रहता है। इन्हें पति के सुखी कमी का एहसास होता है।

जिन स्त्री पुरुषों के भौहों का आकार धनुष के समान होता है अर्थात दोनों ओर झुकी हुई और बीच में उठी हुई हों वह भाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति कलात्मक विषयों में रूचि रखते हैं और आर्थिक मामलों में हमेशा उन्नति की बढ़ते रहते हैं।

जिन लोगों की भौहें बहुत पतली और कम घनी होती है वह काम से जी चुराने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति लापरवाह भी होते हैं इसलिए महत्वपूर्ण काम इनके भरोसे छोडक़र निश्चित नहीं हो जाना चाहिए।

जिन लड़कियों की भौहें तनी हुई होती हैं वह परिवार में अपना प्रभाव दिखाने वाली होती हैं। पति के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं रहते क्योंकि इनके बीच प्रेम की कमी रहती है।

जिन व्यक्तियों की भौहें झुकी हुई और टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह भौहों वाले पुरुष स्त्रियों के प्रति आसक्त रहते हैं।

#महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0