मस्त स्वाद में वाटी दाल ढोकला

मस्त स्वाद में वाटी दाल ढोकला

सेहत व स्वाद का ख्याल रखते हुए हम यहां आज लाएं हैं, कम तेल में बना हुआ वाटी दाल ढोकला, जो नाश्ते के लिए एकदम बेस्ट है।
सामग्री-
1 कप चना दाल
1 टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
3 टेबलस्पून तेल
चुटकीभर सोडा
आधा कप दही
नमक स्वादानुसार
2-3 करीपत्ता
1/4 टीस्पून राई व जीरा।
बनाने की विधि- चना दाल को 3-4 घंटे भिगोकर पीस लें। उसमें दही डालकर 6-7 घंटे तक रख दें, अब उसमें नमक, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सोडा तेल, और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को चिकनाई लगी थाली में फैलाकर स्टीम कर लें। चौकोर टुकडों में काटकर राई व जीरे का तडका लगाएं। हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0