अनचाहे गर्भ से कैसे पाऎं! छुटकारा

अनचाहे गर्भ से कैसे पाऎं! छुटकारा

फायदे मेडिकल गर्भपात की सफलता दर 90 से 98 प्रतिशत है। यानि केवल 2 से 10 प्रतिशत महिलाओं को मेडिकल गर्भपात के बाद सर्जिकल गर्भपात की जरूरत पड सकती है। अगर किसी वजह से गर्भ 9 सप्ताह से अधिक समय का हो गया है। तो इस से छुटकारा पाने के लिए सर्जिकल गर्भपात सुरक्षित होगा। पहले 12 सप्ताह में सक्षन विधि डायलेटेशन एण्ड इवेक्यूएशन से गभपात सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। यह एक छोटा सा ऑपरेशन होता है जिस में गर्भाशय ग्रीवा को सुन्न कर दिया जाता है। गर्भाशय के लिए गर्भाशय ग्रीवा को डायलेटर से चौडा किया जाता हैऔर सक्शन केन्यूला लगा कर गर्भाशय में पल रहे गभ्र को सकिंग तकनीक सेबाहर निकाला जाता है। जैसे ही टिशू निकाल दिया जाते हैं गर्भाशय पुन: संकुचित हो कर अपने सामान्य आकार का हो जाता है और बाकी बचे अंशों को भी बाहर धकेल देता है। अधिकतर महिलाओं को इस दौरान मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्दजैसी पीडा उठती है। ऎसा बहुत कम होता है कि दर्द की लहर ना उठे। जैसे ही टयूब हटाई जाती हैदर्द जैसी पीडा उठती है। ऎसा बहुत कम होता है कि दर्द की लहर ना उठे। जैसे ही टयूब हटाई जाती है दर्द अपने आप कम हो जाता है। इसे पूरी प्रक्रिया में 5 से 10 मिनट का समय लगता है। प्राकृतिक या मेडिकल गर्भपात के बाद भी जिन महिलाओं के गर्भ के कुछ अंश गर्भाशय में रह जाते हैं, उन की क्लीनिंग भी इसी तकनीक से की जाती है। कुछ घंटों के लिए मरीज को अस्पताल में रखा जाता है फिर घर भेज दिया जाता है। इस आपरेशन के बाद कुछदिन तक एंटिबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं लेना जरूरी होता है। इस तकनीक से गर्भपात में कुछ जटिलताएं हो सकती हैं लेकिन यह आशंका 2 प्रतिशत से भी कम होती है। गर्भपात के दौरान गर्भाशय में छूट गए अंश या टिशू चिंता का कारण हो सकते हैं। वैसे तो इन्हें बाहर निकालने के लिए गर्भाशय स्वयंमेव संकुचित हो जाता है। लेकिन अगर किसी वजह से गर्भाशय संकुचित नहीं होता है तो इसे संकुचित करने केलिए दवाएं दी जाती है। अगर दवाओं से लाभ नहीं होता तो डीएसी करनी पडती है। गर्भपात के दौरान औजारों का प्रयोग होता है और गर्भद्वार भी खुला होता है। औजारों के माध्यम से व खुले गर्भद्वार से इन्फेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया जाने का खतरा होता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0