कॉर्न समोसा का स्वादा निराला

कॉर्न समोसा का स्वादा निराला

कुछ अलग खाने की और नया ट्राई करने की चाह हो तो आप कॉर्न समोसे को घर में ही बना सकती हैं।

सामग्री-
2 कप मैदा
200 ग्राम पनीर
1 कप कॉर्न
आधा टीस्पून चाट मसाला पाउडर
1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
1 टेबलस्पून हरी धनिया
2 टेबलस्पून घी मोयन के लिए
तलने के लिए तेल।

बनाने की विधि-
मैदे को छानकर उसमें नमक और घी डालकर गूंध लें। एक कडाही में तेल गरम करके कॉर्न, नमक और लाल मिर्च पाउडर भूनें। फिर पनीर, चाट मसाला पाउडर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और हरी धनिया डालकर मिश्रण तैयार कर लें। मैदे की रोटी बेलकर समोसे का आकार दें और उसमें कॉर्न का मिश्रण भरकर बदं कर दें। डीप फ्राई करके गरम-गरम सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0