चटपटी खस्ता कचौडी नमकीन रेसिपी-Spicy Crispy Kachori

चटपटी खस्ता कचौडी नमकीन रेसिपी-Spicy Crispy Kachori

नमकीन बिना मीठे का क्या मजा। स्वाद को दोगुना करनेवाले खास नमकीन खस्ता कचौडी रेसिपी।

सामग्री-
250 ग्राम मैदा
65 ग्राम घी और स्वादानुसार नमक।

भरावन के लिए-
1 कप मूंग दाल की पिठ्टी
1 छोटा चम्मच जीरा
8-10 साबुत काली मिर्च
1 छोटा चम्मच दरदरी सौंफ
1 बडा चम्मच अमचूर पाउडर धनिया
1/4 छोटा चम्मच हींग
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच अनारदाना
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक और 2 बडे चम्मच तेल
तलने के लिए रिफाइंड तेल।

बनाने की विधि- मैदे में नमक व घी मिलकर मसलें और पानी के साथ कडा गूंध लें। कडाही में 1 बडा चम्मच तेल गमर करके जीरा, हींग व काली मिर्च डालें। मूंग दाल की पिठ्टी डालें और धीमी आंच पर भूनें। लगातार चलाती रहें, जिससे पिठ्टी कडाही में न लगे। भूनते समय 1 चम्मच तेल और डाल दें। दाल अच्छी तरह भुन जाए, तब सभी मसाले मिला दें और आंच से उतार कर ठंडा होने दें। तैयार आटे की लोइयां बनाएं। लोई को हथेली पर चिकनाई लगा कर फैलाएं। भरावन भर कर किनारों समेटते हुए कचौडी का आकार दें। कडाही में तेल गरम करे धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक कचौडियां तलें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0