मैंगो के शौकीनों के लिए टेस्टी मैंगो लेयर केक

मैंगो के शौकीनों के लिए टेस्टी मैंगो लेयर केक

बनाने की विधि
आपको इसे बनाने के लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य रखना होगा। लेकिन जब एक बार यह तैयार हो जाता है तो सभी उंगलियां चाटते रह जाते हैं।

केक बनाने की

सबसे पहले केक पैन लें या अगर वो न हो तो आप नॉन-स्टिक पैन भी ले सकते हैं। इसे हर तरफ से बटर से ग्रीस कर लें। अब इस पर चारों ओर से केक फ्लॉर को छिड़क लें। ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। एक मिक्सिंग बॉउल लें और फ्लॉर को व्हीस्क कर लें, इसमें बेकिंग पाउडर और नमक को मिला लें। वहीं दूसरी ओर, बटर और शक्कर मिलाकर इसे पीस लें। अब इसे उस आटे में मिला दें। इसमें अंडे का अंदर वाला हिस्सा मिला लें और अच्छे से फेंट लें। इसमें वनिला एक्सट्रेक्ट, दूध और नींबू का रस मिला दें। इसे अच्छे सें फेंट लें। इस मिक्सचर को आटे वाले मिश्रण के साथ मिलाकर मिक्स कर लें। इसे अच्छे से मांढ लें। अब इसे पैन में डालें। प्री हीट किए ओवन में इस केक को कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए हीट करें। आप इसे जांचने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करें। अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। आपका केक तैयार है।

मैंगो कर्ड के लिए
आम के पीस लें और इसमें नींबू का रस और नमक मिला दें। अब इसे मिक्सी में पीस लें।
अंडे की जर्दी लें और इसे फिर से मिक्स कर लें। इस मिक्सर को एक बड़ेे कटोरे में मिला लें और बाद में छान लें। बाद में इसे पानी के कटोरे में धीमी आंच पर रखें और चलाते रहें। जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाएं। जब आपको सही गाढ़ापन मिल जाएं तो आप इसे आंच से उतार लें और इसमें जैतून का तेल मिला लें। इसे कवर करके रख दें और फ्रिज के अंदर रख दें।

केक को एसेम्बल करना
एक कटोरा लें और इसमें सभी मैंगो पीस को मसल लें। केक को लेयर्स में काट लें और इसे एक प्लेट पर बिछा लें। इस पर मैंगो कर्ड का लेयर बिछाएं और फिर व्हीप्ड क्रीम को बिछाएं। बाद में मसले हुए आम को इस पर बिछा दें। और फिर से एक लेयर को लगाएं। इस प्रक्रिया को दोहराते रहें और बाद में मसले हुए आमों की फाइनल लेयर बनाएं। इस केक को फ्रिज में रख दें। इसे ठंडा होने के बाद सर्व करें।

#क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0