ब्लैक फोरेस्ट केक-Black Forest Cake

ब्लैक फोरेस्ट केक-Black Forest Cake

आवश्यक सामग्री
क्रीम 500 ग्राम, डार्क चॉकलेट कम्पाउंड 300 ग्राम, आइसिंग सुगर 250 ग्राम, वनिला एसेंस 1 छोटी चम्मच,मक्खन 100 ग्राम, शहद 2 बडे चम्मच, चॉकलेट केक 8 इंच व्यास का ( 800 ग्राम )।
विधि
 केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं। घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये। क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोडा बडा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये। इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए। अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये। याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए। केक को केक स्टैंड पर थोडी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा। लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए। (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं)।

शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं)। केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा-थोडा शहद का पानी लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है। अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकडा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये। अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये। केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकडे पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी आसानी से एकदम साफ निकल आएगा। अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये। केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए।

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए। पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये। मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिडक कर लगा दीजिये। चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए। चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है। इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0