क्विक मसाला पाव गरमगरम खिलाएं-Masala Pav

क्विक मसाला पाव गरमगरम खिलाएं-Masala Pav

पाव भाजी वैसे तो मुम्बई की सबसे लोकप्रिय डिश है। अगर आप को झटपट कुछ खाने का मन हैं तो आप भी इसे घर में ही बना सकती हैं।

सामग्री-
4 बर्गर बन
1/2 कप टमाटर क्यूब्स में कटे
1 बडा चम्मच हरी शिमलामिर्च बारीक कटी
1 बडा चम्मच पीली शिमलामिर्च बारीक कटी
1 बडा लाल शिमलामिर्च बारीक कटी
2 बडे चम्मच प्याज बारीक कटा
1 क्यूब अमूल चीज
3 कलियां लहसुन कद्दूकस किया
1 हरीमिर्च बारीक कतरी
2 बडे चम्मच टोमैऔर कैचप
नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि- बर्गर बन को बीच से काट कर भाग में करें और प्रत्येक टुकडे को माइक्रोवेव सेफ डिश में अरेंज कर के 30 सैकंड के लिए माइक्रोवेव हाई करें। प्रत्येक बन पर टोमैटो कैचप लगाएं। शिमलामिर्च, प्याज, टमाटर व बाकी सारी सामग्री को मिला कर थोडा-थोडा रखें और ऊपर से कद्दूकस कर के चीज बुरक दें। पुर्न 40 सैकंड के लिए माइक्रोवेव हाई करें व तुरंत सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0