परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है सैंटा मोनिका

परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है सैंटा मोनिका

रोमांटिक डाइनिंग :

खानपान के मामले में सैंटा मोनिका का कोई जवाब नहीं है। यहां रोमांटिक डाइनिंग के लिए एक से बढक़र एक अवार्ड विनिंग रेस्तरां हैं, जो आपके स्वाद, पेट और रोमांटिसिज्म का पूरा ख्याल रखते हैं। इनमें रफाएल लुनेटा द्वारा संचालित जिराफ रेस्टोरेंट काफी लोकप्रिय है। स्थानीय सर्फर लुनेटा का यह रेस्तरां फ्रेंच इंस्पायर्ड डिशेज के लिए मशहूर है और यहां का सीटिंग एरेंजमेंट शानदार है।
 
इसी तरह -द लाबस्टर- एक बेहतरीन रेस्तरां है, जो अमेरिकन सीफुड के लिए मशहूर है। इस रेस्तरां के अंदर से पैसिफिक ओशन का शानदार नजारा दिखता है। यहां से साउदर्न कैलिफोर्निया का सनसेट देखना अपने आपमें बेहद रोमांटिक अनुभव होता है। इसके बाद बेहतरीन रेस्तरां की लिस्ट में मेलिस का नाम आता है जो लॉस एंजेलिस काउंटी के सबसे बेहतरीन रेस्तरां में से एक हैं। यहां का खाना लजीज होता है और यहां का एम्बिएंस बेहतरीन है जो आपकी हनीमून को यादगार बनाता है।

#हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0