सर्दियों में जोड़ों के दर्द से निजात दिलाएंगे घरेलू नुस्खे, आप भी अपनाएं...

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से निजात दिलाएंगे घरेलू नुस्खे, आप भी अपनाएं...

आजकल की ख़राब लाइफस्टाइल कारण लोगों में अलग-अलग बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं इनमें से एक है गठिया। 40 की उम्र के बाद अक्सर लोगों में गठिया की समस्या सामने आने लगती है। गठिया की समस्या सर्दियों में और भी बढ़ जाती है। इस रोग में लोग जोड़ों में भयानक दर्द और सूजन की समस्या से परेशान रहते है, जो कि असहनीय हो जाता है। वहीं सर्दियों के बढ़ते ही शरीर में वैसे भी दर्द होता है। ऐसे में गठिया और शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते है। आज हम उन्हीं घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे...

अदरक – अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में चाय या अन्य चीजों में अदरक का उपयोग काफी किया जाता है। गठिया की समस्या से निजात पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू उपायों में से अदरक भी एक है। अदरक के सेवन से प्रोस्टाग्लैंडीन का लेवल कम होता है जिससे जोड़ों के दर्द में निजात मिलती है।

हल्दी – हल्दी में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते है। गठिया की परेशानी में हल्दी का सेवन काफी उपयोगी होता है। सर्दियों में गठिया से निजात पाने के लिए दूध में मिलाकर हल्दी का सेवन करें। इसके अलावा आप दर्द वाले हिस्सों पर हल्दी का लेप बनाकर भी लगा सकते हैं, इससे भी आपको दर्द में राहत मिलेगी।

सरसों का तेल – गठिया के दर्द से परेशान लोग जोड़ों पर सरसों के तेल से मालिश करें जिससे आपको असहनीय दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही खाने में भी सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन प्रमुखता से करें।

मुलेठी – मुलेठी की अपने औषधीय गुणों के लिए आयुर्वेद में एक अलग पहचान है। मुलेठी के सेवन से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। साथ ही मुलेठी के नियमित सेवन से गठिया के दर्द में भी आराम मिलता है।

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0