
चांदी के गहनों को घर पर आसानी से चमकाने के घरेलू उपाय
समय के साथ हवा में मौजूद सल्फर और नमी के कारण चांदी की पायल बिछिया और बर्तन काले पड़ जाते हैं जिसे रासायनिक भाषा में टार्निशिंग कहा जाता है। त्योहारों या खास अवसरों से पहले इस कालेपन को दूर करने के लिए महंगे पॉलिश की जरूरत नहीं है आप रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके चांदी को मिनटों में नया जैसा चमका सकते हैं।
बेकिंग सोडा का गाढ़ा पेस्ट
एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पुराने टूथब्रश या सूती कपड़े की मदद से गहनों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें थोड़ी देर में कालापन साफ हो जाएगा और चांदी चमकने लगेगी।
एल्युमिनियम फॉयल और नमक का नुस्खा
एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें एल्युमिनियम फॉयल का टुकड़ा डालें । अब इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक मिलाकर गहनों को दस मिनट के लिए डुबोकर रख दें । इसके बाद साफ पानी से धो लें। चांदी का कालापन पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
गुनगुना पानी और साबुन
हल्के कालेपन को साफ करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट या साबुन मिलाएं। गहनों को कुछ समय के लिए इसमें भिगोकर रखें और फिर ब्रश से साफ करके सूखे कपड़े से पोंछ लें।
इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी नुकसान के अपने चांदी के गहनों की पुरानी चमक वापस ला सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे






