मुलायम और खूबसूरत पैरों के लिए घरेलू नुस्खे एड़ियों का प्राकृतिक तरीके से रखें ख्याल

मुलायम और खूबसूरत पैरों के लिए घरेलू नुस्खे एड़ियों का प्राकृतिक तरीके से रखें ख्याल

खराब जीवनशैली गलत फुटवियर का चुनाव और पैरों की सही देखभाल न करने से अक्सर एड़ियों के फटने की समस्या पैदा हो जाती है । बहुत से लोग मानते हैं कि एड़ियां केवल सर्दियों में ही फटती हैं। लेकिन गर्मी या मानसून के दौरान लगातार नंगे पैर चलने और धूल मिट्टी के संपर्क में आने से भी त्वचा की नमी गायब हो जाती है। एड़ियों में दरारें आने से न केवल पैरों की सुंदरता प्रभावित होती है बल्कि कई बार इनमें तेज दर्द और जलन का सामना भी करना पड़ता है । अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इन दरारियों से खून भी निकलने लगता है । बाजार में उपलब्ध महंगी केमिकल क्रीमों के बजाय आप रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों से अपनी एड़ियों को फिर से कोमल बना सकते हैं। ​फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण सबसे असरदार माना जाता है। ग्लिसरीन त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करती है जबकि गुलाब जल त्वचा की लालिमा और जलन को शांत करता है। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह साफ करके इस मिश्रण को एड़ियों पर लगाएं और सूती मोजे पहन लें कुछ ही दिनों में पैरों की रंगत और कोमलता वापस आने लगती है। 



​चावल का आटा और सेब का सिरका भी एक बेहतरीन प्राकृतिक स्क्रबर की तरह काम करता है । तीन चम्मच चावल के आटे में थोड़ा सेब का सिरका और एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर पैरों को दस मिनट के लिए डुबोकर रखें इससे मृत त्वचा नरम हो जाती है इसके बाद पेस्ट को एड़ियों पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें और सादे पानी से धो लें यह नुस्खा त्वचा की पुरानी कोशिकाओं को हटाकर नई त्वचा को पोषण देता है। 



​मोम और सरसों के तेल का पुराना नुस्खा भी एड़ियों की दरारों को तेजी से भरने में मदद करता है। गरम सरसों के तेल में मोम पिघलाकर एक प्राकृतिक बाम तैयार करें। इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद रोजाना रात में एड़ियों पर लगाएं सरसों के तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाते हैं और मोम त्वचा की नमी को बाहर जाने से रोकता है। 


​एड़ियों की देखभाल के साथ सही खानपान और पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है। शरीर में पानी की कमी से त्वचा रूखी होने लगती है जिससे एड़ियों के फटने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा दिनभर की थकान दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर फुट बाथ लेना भी फायदेमंद साबित होता है। यह पैरों के तनाव को दूर कर रक्त संचार को बढ़ावा देता है। इन सरल देसी उपायों को अपनाकर आप बहुत कम समय में अपनी फटी एड़ियों को स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0