
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती एक लाख बीस हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अर्थात एचएएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती शॉर्ट टर्म आधार पर की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
पद और शाखा अनुसार विवरणएचएएल की इस भर्ती के माध्यम से इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे।मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 78 पदइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 25 पदइलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 21 पदसिविल इंजीनियरिंग: 7 पदकंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 6 पदप्रोडक्शन इंजीनियरिंग: 6 पदमेटलर्जी: 3 पदएयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग: 2 पदकेमिकल इंजीनियरिंग: 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी ब्रांच में रेगुलर या फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए। 10 धन 2 धन 4 या लेटरल एंट्री के तहत 10 धन 3 धन 3 पैटर्न वाली डिग्री भी मान्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के पास डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं एससीक्षएसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 17 अक्टूबर 2026 तक 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों जैसे एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा जो नवंबर में आयोजित होने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अधिकतम 3 वर्षों की अवधि के लिए शॉर्ट टर्म बेसिस पर की जाएगी।
वेतनमान और मिलने वाली सुविधाएं
जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए ई जीरो पे स्केल 30000 रुपये से 120000 रुपये निर्धारित किया गया है। शुरुआती बेसिक पे 30000 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, एचआरए और बेसिक पे के 35 प्रतिशत तक कैफेटेरिया अलाउंस दिया जाएगा। दूसरे और तीसरे वर्ष बेसिक पे में 3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि का प्रावधान है। इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस पीएफ ग्रेच्युटी लीव एनकैशमेंट वर्दी एवं जूते का भत्ता और टीए व डीए की सुविधा भी मिलेगी।
आवेदन करने का तरीका
सबसे पहले एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।होमपेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करे ं।अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।फॉर्म को अच्छी तरह से जांचने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
हेमलता शर्मा जयपुर
# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!






