हाई ब्लड प्रेशर है! मूली करेगी फायदा

हाई ब्लड प्रेशर है! मूली करेगी फायदा

सर्दी की सब्जियों में सलाद में खीरे, टमाटर के साथ मूली का भी समावेश हो गया है। मूली केवल स्वाद बढाने के लिए नहीं है बल्कि इसके चिकित्सकीय गुण भी अधिक हैं। न केवल मूली बल्कि इसके पत्ते भी कफ, पित्त और वात दोषों को नाश करने में मदद करते हैं। मूली को कच्चाा खाना विशेष रूप से लाभ देता है। मूली पतली ली जानी चाहिए। ज्यादातर लोग मोटी मूली लेना पसंद करते हैं, क्योंकि वह खाने में मीठी लगती है परन्तु गुणों में पतली मूली श्रेष्ठ है।
1. मूली शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है।
2. मूली हमारे दांतों और हçड्डयों को मजबूत करती है।
3. थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में मूली का विशेष योदान होता है।
4. यदि पेट में कीडे हो गए हों, तो उनको निकालने में भी कच्चाी मूली लाभदायक होती है।
5. हाई ब्लड प्रेशर को शांत करने में मूली मदद करती है।
6. पेट संबंधी रोगों में यदि मूली के रस में अदरक का रस और नींबू मिलाकर नियम से पीया जाए, तो भूख बढती है और विशेष लाभ होता है।
7. मूली के बारे में यह धारणा है कि यह ठण्डी तासीर की है और खांसी बढ़ाती है। परन्तु यह धारण गलत है। यदि सूखी मूली का काढा बनाकर जीरे और नमक के साथ उसका सेवन किया जाए, तो न केवल खांसी बल्कि दमे के रोग में भी लाभ होता है।
8. पीलिया आदि होने पर जो सामान्यत: लीवर के खराब होने से होता है। मूली का सेवन विशेष लाभ देता है।
मूली और सौन्दर्य
1. हर रोज मूली खाने से शरीर की खुश्की दूर होती है।
2. मूली के रस में नींबू का रस समान मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।
3. त्वचा के रोगों में यदि मूली के पत्तों और बीजों को एक साथ पीसकर लेप कर दिया जाए, तो यह रोग खत्म हो जाते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0