हेल्दी और टेस्टी भी पास्ता अरेबिटा

हेल्दी और टेस्टी भी पास्ता अरेबिटा

इस रिमछिम मौसम में चटपेटे स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए ट्राई कीजिए ये हेल्दी व टेस्टी रेसिपीज और दीजिए अपने रेग्युलर मेनू को नया फ्लेवर।

सामग्री

200 ग्राम पास्ता
4 टीस्पून ऑलिव ऑयल
2 प्याज और 10 कलियां लहसुन की दोनों बारीक कटे हुए
डेढ कप टोमैटो प्यूरी रेडीमेड
आधा टीस्पून ऑरिगेनो
1-1 टीस्पून लालमिर्च पाउडर और पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए
4 कप पानी
नमक व शक्कर स्वादानुसार।

बनाने की विधि- पैन में पास्ता, हल्का-सा नमक, 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल और पानी डालकर उबाल लें। छलनी से छानकर पास्ता में थोड-सा ऑयल लगाकर एक तरफ रख दें। एक पैन में 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल गरम करके कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर ब्राउन होने तक भून लें। टोमैटो प्यूरी डालकर गाढा होने तक पकाएं। ऑरिगेनो, हल्का-सा नमक, शक्कर और लाल मिर्च पाउडर 3 मिनट तक पकाएं। एक अन्य पैन में 2 टीस्पून ऑलिव ऑयल गरम करके उबला हुआ पास्ता डालकर भून लें। उपरोक्त बनाई टोमैटो प्यूरी डालकर 5 मिनट तक पकाएं। पुदीने के पत्ते डालकर गरम-गरम सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0