Health Tips : बदलते मौसम में बेहद जरूरी मजबूत इम्यून सिस्टम, जानें मजबूत करने के पांच आसान तरीके

Health Tips : बदलते मौसम में बेहद जरूरी मजबूत इम्यून सिस्टम, जानें मजबूत करने के पांच आसान तरीके


हैल्थ डेस्क। रायपुर 
बदलते मौसम में संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियां तेजी से फैलने का डर लगा रहता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट इम्यूनिटी को बूस्ट करने के पांच आसान उपाय सुझाते हैं। 

आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ के अनुसार, मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और बीमार पड़ने की संभावना को कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के इन सुझावों को अपनाकर आसानी से अपने और अपने परिवार के सेहत की रक्षा कर सकते हैं। विभाग ने बताया कि ये छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ी सुरक्षा प्रदान करती हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम में दवा से ज्यादा जरूरी है अपनी दिनचर्या को स्वस्थ बनाना। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सबसे पहले गहरी नींद लें। इसके लिए रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद लें, जो इम्यून सिस्टम के लिए सबसे जरूरी है। 

नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और इम्यून सेल्स सक्रिय होते हैं। अनियमित नींद इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है। दूसरा है अच्छा खाएं व चीनी कम करें। पौष्टिक आहार इम्यून सिस्टम की रीढ़ है। फल, सब्जियां, दालें, अनाज, मेवे और दही जैसी चीजें खाएं जो विटामिन सी, डी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों। वहीं, ज्यादा चीनी और जंक फूड से बचें क्योंकि यह इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाता है। 

तीसरी जरूरी बात है नियमित व्यायाम करें। इसके लिए रोजाना 30 से 45 मिनट व्यायाम, सैर, योगासन या हल्की कसरत करें, जो इम्यून सेल्स को सक्रिय करती है। व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम होती है। चौथा है तनाव का प्रबंधन, लगातार तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या हॉबी के जरिए तनाव कम करें। अच्छा मूड इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है। 

पांचवी जरूरी बात है खुद को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी इम्यून फंक्शन को प्रभावित करती है। पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल टी पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं।

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0