खूबियों का खजाना है खजूर

खूबियों का खजाना है खजूर

खजूर का पेड दुनिया के सबसे पुराने पेडों में से एक है। इसकी खेती सबसे पहले तकरीबन 10, 000 वर्ष पहले सऊदी अरब में की गई थी। इस्लाम धर्म में खजूर को बहुत ज्यादा महत्तव दिया जाता है। इस्लाम धर्म के पैगम्बर मुहम्मद अपने अनुयाइयों को खूजर खाकर और पानी पीकर रमजान का रोजा खोलने के लिए प्रोत्साहित करते थे और वैसे भी रमजान शुरू होने ही वाले हैं। ऐसे में आप के लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद साबित है। क्योंकि खजूर में अनेक प्रकार के विटामिन्स व मिनरल्स का उत्तम स्त्रोत है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, मैग्निशयम और जिंक जैसे आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में खजूर काफी फायदेमंद होता है। डिफरेंट फ्लेवर्स के साथ इसका जायका लजीज होता है। खजूर का हलवा, खजूर की फेनी, ज्यूस और डेजर्ट बनाकर भी इसका जायका ले सकते हैं।

खजूर की कई डिशेज बनती हैं। सबसे ज्यादा फायदेमंद है इसे दूध के साथ लेना। खजूर में आयरन कन्टेंट और फाइबर होता है। दूध के साथ इसे लेने में कैल्शियम और फाइबर का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और बी 12 के अलावा सोडियम, सल्फर, क्लोरीन और आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है।




Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0