क्या आपके नाखूनो पर भी चढ़ गया है मेहंदी का रंग, तो जानिए हटाने का ये आसान तरीका

क्या आपके नाखूनो पर भी चढ़ गया है मेहंदी का रंग, तो जानिए हटाने का ये आसान तरीका

महिलाओं को मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है लेकिन यह हाथ के साथ-साथ नाखून पर भी अपना कलर छोड़ देता है। ज्यादातर महिलाओं को नाखून पर मेहंदी का कलर पसंद नहीं होता। मेहंदी का रंग नाखूनों पर जमने के बाद उसे हटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ आसान तरीके हैं जिनका उपयोग करके आप मेहंदी का रंग नाखूनों से हटा सकते हैं। महिलाओं की यह बड़ी समस्या होती है कि कई बार मेहंदी लगाने के बाद रंग नाखून पर भी रह जाता है। इसे हटाने के कई आसान तरीके नीचे बताए गए हैं जो आपके काम आने वाले हैं। इस तरह से मेहंदी का रंग नाखून पर बिल्कुल भी नजर नहीं आएगा।


नारियल का तेल
नारियल का तेल आसानी से मेहंदी के रंग को नाखून से हटाने का काम करता है। इस तेल की मदद से आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको एक पेन में पानी को गुनगुना करना है। अब इस पानी में आपको थोड़ा सा नारियल तेल मिला देना है। इसके बाद 10 मिनट तक अपने नाखून को पानी में रखें।

नींबू और चीनी का स्क्रब
समय पूरा होने के बाद आप दिखेंगी कि नाखून से मेहंदी का रंग हट जाएगा। यह एक ऐसी ट्रिक है जो डाई छुड़ाने के काम भी आती है। नाखून से मेहंदी का रंग हटाने के लिए नींबू और चीनी का स्क्रब भी लगाया जा सकता है। स्क्रब को हल्के हाथों से नाखून पर लगाना होगा। इस स्क्रब को लगाने के बाद आपके नाखून ही नहीं बल्कि हाथ भी चमकदार बन जाएगा। अगर मैल या टैनिंग जमी हुई है तो यह भी आसानी से हट जाएगा।

सिरका
सिरका भी नाखून के रंग को ठीक करने में मदद करता है खासकर जब मेहंदी का रंग नाखून पर नजर आता है तो महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको भी अपने नाखून से कलर को रिमूव करना है तो यह सबसे आसान तरीका है।

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0