जन्मदिन की बधाई हो अल्का यागनिक

जन्मदिन की बधाई हो अल्का यागनिक

अपनी दिलकश आवाज के जरिए सुशोभित करने वाली अलका याग्निक लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। बॉलीवुड में लंबे समय के लिए अपने आप को स्थापित कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं हैं खासकर गायन से जुडे लोगों के लिए। बतौर सिंगर अलका के सामने सबसे बडी चुनौती तो यह थी कि जब उन्होंने गायन को अपना करियर चुना तो उनके सामने भारत की सुर कोकिला तला मंगेश्कर और आशा भोसले थीं, तब उनके लिए अपने को साबित कर पाना असंभव सा था क्योंकि संगीत निर्देशक लता-आशा जी को छोडकर किसी और पर विश्वास करने का रिस्क नहीं सकते थे। अल्का यागनिक एक भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय गायिका हैं। आल्का 20 मार्च 1966 को कोलकाता में एक गुजराती परिवार में जन्म हुआ। उनकी माता शोभा याज्ञनिक गायक थी। इन्होंने 6 साल की उम्र में ही कोलकाता रेडीयो के लिए गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में वो मुंबई स्थानांतरित हो गयीं और वहीं से वो सिंगिंग के क्षेत्र में तरक्की की राह पर अग्रसर हुई।

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0