Singhare Ka Halwa Recipe : घर में ऐसे बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा

Singhare Ka Halwa Recipe : घर में ऐसे बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा

हमसभी ने हलवा तो खाया है। घर में ज्यादातर लोग सूजी का हलवा या सर्दियों में गाजर का हलवा ही खाते है। लेकिन आपको बता दे हलवा कई तरह का होता है जैसे सूजी का हलवा (sooji ka Halwa), बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) मुंग की दाल का हलवा (Moong ki daal ka Halwa) लेकिन इस तरह के हलवों को हम फलाहार वाले व्रतों में बिलकुल भी नहीं खा सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको सिंघाड़े के हलवे के बारे में बताने जा रहे है जिसे हम फलाहार वाले व्रतों में भी खा सकते हैं। सिंघाड़े का हलवा घर में कैसे बनाते हैं, आइए जानते हैं।

सिंघाड़े का हलवा बनाने के लिए सामग्री...
1. सिंघाड़े का आटा : 1 कप।
2. चीनी : 1 कप।
3. घी : 1 कप।
4. पानी : 3 कप।
5. इलायची पाउडर : 2 चम्मच।
6. काजू के टुकड़े : 1 चौथाई कप।
7 . बादम के टुकडे : 1 चौथाई कप।
8. नारियल : 1 कप घीसा हुआ।

सिंघाड़े का हलवा बनाने का तरीका...
सिंघाड़े का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें काजू और बादाम के आधे टुकड़ों को सुनहरा होने तक भून लें। काजू और बादाम को एक प्लेट में निकाल लें। उसी पैन में बचा हुआ सारा घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो सिंघाड़े का आटा उसमें डालें और मध्यम आंच पर आटे को भूनें। साथ ही साथ दूसरी गैस पर एक सॉसपेन में पानी और चीनी डालें और चाशनी तैयार करें। चीनी के घुलने के बाद आंच धीमी कर दें। जब आटे का रंग सुनहरा हो जाए और उससे खुशबू आने लगे तो उसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।

अब इस आटे को धीरे-धीरे चाशनी में डालें। मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं। गैस ऑफ करें और हलवा को 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। भुने हुए काजू और बादाम को हलवे में डालकर मिलाएं। और इसके ऊपर नारियल, बची हुए बादाम और काजू से सजा दें और इसको ठंडा होने के लिए रख दें। गर्मागर्म सर्व करें।

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0