
मानसून में तिनके की तरह टूट रहे हैं बाल प्याज के रस के ये जादुई हेयर मास्क दूर करेंगे आपकी हर टेंशन
बरसात का मौसम आते ही हवा में नमी बढ़ने के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं जिससे हेयर फॉल की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान भी बालों के पतले होने और समय से पहले सफेद होने की वजह बनते हैं। ऐसे में महंगे रासायनिक प्रोडक्ट्स की जगह आपके किचन में मौजूद प्याज एक संजीवनी बूटी की तरह काम कर सकती है। प्याज के रस में छुपा डाइटरी सल्फर और कैटालेज नाम का खास एंजाइम बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और उन्हें सफेद होने से रोकता है। आइए जानते हैं प्याज के रस को इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन और आसान तरीके।
प्याज और शहद का हेयर मास्कइस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद को अच्छी तरह मिला लें। अब इस तैयार मिश्रण को अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को अच्छी तरह साफ कर लें। यह मास्क बालों में गजब की चमक लाता है और डैंड्रफ की छुट्टी कर देता है।
प्याज और एलोवेरा का हेयर मास्कसबसे पहले प्याज को पीसकर उसका ताजा रस निकाल लें। अब इस रस में बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल और दो से तीन बूंदें ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल मिला लें। इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इसे स्कैल्प पर लगाएं और दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें। इसे आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर धो लें। बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में एक या दो बार इसे आजमाएं।
प्याज और अंडे का प्रोटीन मास्कएक बड़ा चम्मच प्याज का रस लें और उसमें एक पूरा अंडा मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए। इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर पूरी लंबाई तक लगाएं और सिर को शॉवर कैप से ढक लें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी और हल्के शैम्पू से बाल धो लें। अंडे का प्रोटीन बालों को भरपूर पोषण देता है जिससे बाल घने होते हैं।
इस्तेमाल के दौरान बरतें ये सावधानियांअगर आपको प्याज से किसी भी तरह की एलर्जी है या सिर की त्वचा पर कोई घाव या इंफेक्शन है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। पहली बार इसका उपयोग करने से पहले कान के पीछे थोड़ा सा रस लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें। यदि रस लगाने के बाद तेज जलन खुजली या त्वचा पर लालपन दिखाई दे तो इसे तुरंत साफ पानी से धो लें।हेमलता शर्मा जयपुर
#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी






