प्राकृतिक चीजों से अपने रूप निखार लें

प्राकृतिक चीजों से अपने रूप निखार लें

तैलीय त्वचा के लिए उबटन
तीन बडे चम्मच खीरे का रस, एक चम्मच मिल्क पाउडर और एक अंडे की सफे दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे आधा घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें, उसके बाद गुनगुने पीना से धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए बेहद उपयोगी है। गर्मियों के दिनों में तैलीय त्वचा से अधिक तेल स्त्रावित होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए दो चम्मच चने या अरहर की दाल को रात में आधे कप दूध में भिगो दें। सुबह महीन पीसकर चेहरे पर लगाएं। तत्पशचात ठंडे पानी से धो दें। पपीते का गूदा दो चम्मच और उसमें दस बूदे नींबू की डाल कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह मल लें और बीस मिनट बाद धो डालें। एक चम्मच दूध, एक चम्मच रिका और दो चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यह पेस्ट तैलीय त्वचा का अतिरिक्त तेल कम करके चेहरे पर नमी बनाए रखता है। दो बडे चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच कच्च दूध और एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर गाढा लेप तैयार करें। इस उबटन को चेहरे पर लगाने से यह त्वचा पर कांतिमय परिवर्तन लाता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0