भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा मौका, 1.2 लाख रुपये सैलरी के साथ 275 पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा मौका, 1.2 लाख रुपये सैलरी के साथ 275 पदों पर भर्ती शुरू

​देश सेवा के साथ भारतीय नौसेना में एक शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत विभिन्न शाखाओं के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

भर्ती का विवरण और पद
​नौसेना ने अलग-अलग ब्रांच के लिए कुल 275 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोलर इंजीनियरिंग लॉजिस्टिक्स एजुकेशन और नेवल कंस्ट्रक्टर जैसी शाखाएं शामिल हैं। यह कोर्स जून 2027 से भारतीय नौसेना अकैडमी एझिमाला केरल में शुरू होने जा रहा है। इसमें केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं।

​महत्वपूर्ण तारीखें
​इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 जून से हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले नौसेना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

​शैक्षणिक योग्यता
​विभिन्न पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बीई या बीटेक, एमई या एमटेक एमएससी एमबीए या एमसीए की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन मैनेजमेंट या मटीरियल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा धारक भी आवेदन करने के पात्र माने गए हैं।

​चयन प्रक्रिया और वेतन
​उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले उनकी डिग्री के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग करके किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू पास करने वालों का मेडिकल टेस्ट होगा और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
​चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां उनकी शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग 1.20 लाख रुपये प्रति महीना होगी। इसके साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नियमानुसार अन्य विशेष भत्ते भी दिए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर

# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0