
बालों को बिना केमिकल दें खूबसूरत बरगंडी शाइन घर पर ही बनाएं यह नेचुरल हेयर मास्क
अगर आप अपने बालों को बिना किसी केमिकल के नुकसान के एक शानदार और नैचुरल बरगंडी शाइन देना चाहती हैं तो अब आपको महंगे पार्लर जाने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है। रसोई में मौजूद कुछ आसान चीज़ों की मदद से आप घर पर ही एक बहुत ही असरदार हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। यह मास्क न केवल आपके बालों को एक खूबसूरत रंग देगा बल्कि उन्हें अंदर से पोषण देकर मजबूत चमकदार और सिल्की भी बनाएगा।
बरगंडी शाइन के लिए स्पेशल हेयर मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए मेहंदी, चुकुंदर (बीटरूट) का रस, दही और थोड़ी सी कॉफी पाउडर मिला लें। चुकुंदर और कॉफी मिलकर बालों को एक गहरा और नैचुरल बरगंडी रंग देते हैं जबकि दही आपके बालों को गहरा मॉइश्चर देकर उन्हें उलझने से बचाती है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले चुकुंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब इस रस में अपनी आवश्यकता अनुसार मेहंदी पाउडर, एक चम्मच कॉफी और दो चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को लगभग दो से तीन घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं और दो घंटे तक सूखने दें। बाद में बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
बालों पर हेयर मास्क लगाने से पहले यह ध्यान रखें कि सिर पूरी तरह से साफ हो और उसमें तेल न लगा हो, क्योंकि तैलीय बालों पर रंग सही से नहीं चढ़ता। मास्क सुखाने के बाद बालों को धोने के लिए तुरंत बहुत तेज़ गरम पानी का इस्तेमाल न करें। रंग को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए मास्क लगाने के अगले दिन ही बालों में तेल लगाएं और फिर शैम्पू करें।
हेमलता शर्मा जयपुर






