
पुरानी खिड़कियों को दें नया रंग रूप इन शानदार तरीकों से चमकेगा आपका आशियाना
घर की सुंदरता बढ़ाने में पर्दों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बाजार में मिलने वाले रेडीमेड पर्दे कभी कभी काफी महंगे होते हैं और उनमें कुछ नयापन भी देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप थोड़े से कपड़े, सजावटी सामान और अपनी कल्पना का प्रयोग करके खुद ही बेहद सुंदर पर्दे तैयार कर सकते हैं। इससे आपके घर को एक अलग पहचान मिलेगी।
पुराणी साड़ी से बनाएं पर्दा
घर में रखी पुरानी साड़ियों को फेंके नहीं। उनकी मदद से बहुत ही सुंदर पर्दा तैयार किया जा सकता है। साड़ी के बॉर्डर और उसकी कढ़ाई पर्दे को एक शाही लुक देते हैं। साथ ही इसका हल्का कपड़ा कमरे में रोशनी को रुकने नहीं देता है।
मैक्रैम का बोहेमियन पर्दा
सूती धागों या डोरी में सुंदर गांठें लगाकर आप मैक्रैम पर्दा तैयार कर सकते हैं। यह पर्दा कमरे को एक ट्रेंडी और आरामदायक लुक देता है। इसे ऐसी जगह लगाएं जहां आपको हल्की रोशनी और थोड़ी गोपनीयता दोनों चाहिए।
लेस पैनल की सुंदरता
सादे पर्दे पर लेस की पट्टी लगाने से उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आप चाहें तो पूरे पर्दे के लिए भी लेस के बड़े टुकड़े का उपयोग कर सकते हैं। इससे कमरे में हल्की और छनकर आती रोशनी बहुत सुंदर लगती है।
रंग बिरंगे पोम पोम पर्दे
अगर आप पर्दे को एक खुशनुमा रूप देना चाहते हैं तो सादे कपड़े पर रंगीन पोम पोम लगाएं। इन्हें पर्दे के किनारों पर या नीचे की तरफ सिलने से पर्दा एकदम नया और आकर्षक दिखने लगता है।
मोतियों से बना झूमर पर्दा
लकड़ी या प्लास्टिक के चमकदार मोतियों को पिरोकर एक लटकता हुआ पर्दा बनाया जा सकता है। यह पर्दा बालकनी या दरवाजों के बीच में बहुत ही प्यारा लगता है और घर में एक अलग ही चहल पहल महसूस कराता है।
कपड़ों के टुकड़ों का पैचवर्क
घर में बचे हुए तरह तरह के कपड़ों के टुकड़ों को आपस में जोड़कर एक अनोखा पर्दा बनाएं। अगर आप एक ही रंग के अलग अलग शेड्स वाले टुकड़े इस्तेमाल करेंगे तो पर्दा देखने में बहुत ही व्यवस्थित और आकर्षक लगेगा।
ब्लॉक प्रिंटिंग का जादू
सादे सूती कपड़े पर आप फैब्रिक पेंट और लकड़ी के छापों से खुद डिजाइन बना सकते हैं। पत्तियों फूलों या चौकोर आकृतियों के छापे लगाकर आप बेहद आसानी से अपनी पसंद का पर्दा घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
टाई एंड डाई पर्दा
सफेद या हल्के रंग के कपड़े को बांधकर रंग में डुबोने से जो पैटर्न बनते हैं वे बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इस आसान तरीके से तैयार किया गया पर्दा आपके कमरे को एक कलात्मक रूप देता है।
रिबन से सजाएं पर्दे
अपने पुराने पर्दे को बिना बदले नया रूप देने के लिए उसके किनारों पर चौड़ी रिबन लगाएं। अलग अलग रंगों की रिबन लगाने से पर्दे का लुक तुरंत बदल जाता है और यह देखने में नया लगता है।
कपड़े की पट्टियों से बनी लटकन
पुराने कपड़ों को पतली लंबी पट्टियों में काट लें और उन्हें एक छड़ पर पास पास बांध दें।
यह लहराती हुई पट्टियां दरवाजों या विभाजन वाली जगहों पर बहुत ही सुंदर लगती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार






