गरमागरम गाजर और अदरक का सूप

गरमागरम गाजर और अदरक का सूप

सर्दी ने आगाज देना शुरू कर दिया है। मौसम बदलते ही आहार में भी तब्दीली आ जाती है। सर्दी के मौसम में आपको खास ध्यान रखने की जरुरत है क्योंकि इसमें गले का दर्द तथा सर्दी-जुखाम होना आम बात है। तो यदि आपको इन दर्दनाक समस्याओं से छुटकारा पाना है तो अदरक का यूज करें। अदरक की चाय और अदरक को शहद के साथ लेने से आपकी खांसी जुखाम की परेशानी हल हो जाएगी। अब जब हम अदरक की बात कर ही रहें हैं तो चलिये आपको अदरक से तैयार दो प्रकार के सूप बनाने की विधि बताते हैं।

सामग्री


अदरक पाउडर 5 चम्मच,पानी 2 कप,शहद 11/2 चम्मच,नींबू का रस 2 चम्मच,पिसी काली मिर्च 1 चम्मच,नमक स्वादअनुसार

बनाने की विधि

एक गहरे पैन में पानी उबालिये, उसमें पिसा हुई अदरक डाल कर उसे हल्की आंच पर 4-5 मिनट के लिये उबालिये। अब उसमें शहद, नींबू, नमक और काली मिर्च पाउडर डालिये। 2 मिनट के लिये पकाइये और बाउल में गरम-गरम सर्व कीजिये।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0