घमौरियों से
 छुटकारा पाना चाहते है तो जरूर अपनाये ये घरेलू टिप्स

घमौरियों से छुटकारा पाना चाहते है तो जरूर अपनाये ये घरेलू टिप्स

गर्मीयों का मौसम आते ही तेज धूप और पसीने की वजह से घमौरियां हो जाती है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों के शरीर पर पड़ता है। क्योंकि घूप में खेलने के कारण से उनके सिर, पीठ और गर्दन पर घमौरियां हो जाती है। बच्चों सहित कई बड़े लोगों पर भी घमौरियों का प्रभाव देखा जाता है।

इससे शरीर पर जलन और होने के साथ शरीर में लाल लाल दाने होने से खुजली चलना शुरू हो जाती है और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग पाउडर का उपयोग करते हैं मगर इसका प्रभाव कुछ समय के लिए ही प्रभाव दिखाता है अगर आप भी घमौरियों से छुटकारा पाना चाहते है तो जरूर अपनाये ये घरेलू टिप्स।

नारियल तेल और कपूर यह बात हम सभी जानते है कि नारियल तेल त्वचा के लिए सजीवनी बूटी है। घमौरियां होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगाकर मालिश करें। रोजाना दिन में 3 बार शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल घमौरियां होने पर शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाकर रखें। इससे शरीर को ठंडाहट मिलने के साथ घमौरियां से काफी फायदा होता है।

देसी घमौरियां होने पर गाय का शुद्ध घी सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। इसके लेप से शरीर की मालिश करें। काफी जल्द राहत मिलेगी। नीम का पेस्टनीम की पत्तियों को अच्छे से पीसकर उसका लेप बनाकर लगायें। या फिर पत्तियों को पानी में उबालें और इसे ठंडा करें। इस पानी से नहाने पर घमौरियों से जल्द छुटकारा मिलेगा।

मेंहदी लेप का इस्तेमाल घमौरियों की समस्या से जल्दी से जल्दी राहत पाने के लिए मेंहदी का लेप सबसे अच्छा उपचार माना गया है। कहा जाता है कि इसके इस्तेमाल से शरीर को ठंडक मिलती है और घमौरियां जल्दी ठीक होती है।

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0