इन टिप्स को अपना कर आप पा सकते हैं ऑयली त्वचा से छुटकारा...

इन टिप्स को अपना कर आप पा सकते हैं ऑयली त्वचा से छुटकारा...

ऑयली स्कीन से लड़का हो या लड़की हर कोई परेशान रहता है। दोनों ही अपने फेस को अच्छे से रखना चाहते हैं। कई बार इनका असर उलटा होने से चेहरा बेदाग होने की बजाए, दाग- धब्बों से भर जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर ऑयली स्किन पर होता है। इस तरह की स्किन वालों को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनको अपना कर ऑयली त्वचा वाले भी सुंदर और ग्लोइंग चेहरा पा सकते हैं।   



1. चेहरे से ऑयल को बाहर निकालने के लिए चावल के आटे में पुदीने का पानी और गुलाबजल मिक्स करके करके लगाएं। इसको 10 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।    

 2. ऑयली स्किन वाले लड़को को कभी भी क्रीमों और लोशन का उपयोग नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो रात को सोने से पहले एेलोवेरा जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही चेहरा धोने के लिए हमेशा ऑयल फ्री फेसवॉश का यूज करें कभी भी ग्लिसरीन युक्त सोप का प्रयोग न करें।   

 3. हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें। एेसा करने से धूल-मिट्टी, मेकअप, डेड सेल्स निकल जाते हैं और स्किन साफ हो जाती है।  


 4. चेहरे के  दाग- धब्बों को हटाने के लिए हफ्ते में एक बार बेसन का फेस पैक जरूर लगाएं। इससे डैड पड़ी त्वचा ठीक होने के साथ ही चेहरे का कालापन भी दूर होगा।  

 5. नीम की पत्तियों को उबालकर छान लें। इस पानी को टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं। इसको लगाने से ऑयली चेहरे पर मुहासे नहीं निकलते।  

 6. घर से बाहर निकलते समय हमेशा चेहरा ढक कर निकलें। इसके साथ ही कॉम्पैक्ट पाउडर भी लगाएं इससे चेहरे पर धूल- मिट्टी नहीं लगती।

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0