
Gardening: संतरे के छिलकों का जादुई कमाल महंगे कीटनाशक और खाद को भूल जाएंगे आप
अक्सर हम संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल ये खट्टे छिलके आपके घर के पौधों के लिए किसी जादुई टॉनिक से कम नहीं हैं।
इनमें प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन पोटैशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पौधों के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा छिलकों में मौजूद नेचुरल एसिड और तेज खुशबू पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े मकोड़ों को बिना किसी केमिकल के दूर भगाती है। आइए जानते हैं कि आप अपने गार्डन को हरा भरा रखने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
गार्डन में संतरे के छिलकों के फायदे और इस्तेमाल करने के आसान तरीके इस प्रकार हैं:
कीड़ों को भगाने का अचूक नुस्खा:
संतरे के छिलकों में लिमोनीन नाम का एक प्राकृतिक तेल होता है। इसकी तेज महक चींटियों मच्छरों और फंगस जैसे जिद्दी कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए छिलकों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस घरेलू स्प्रे को पौधों की पत्तियों और मिट्टी पर छिड़कने से कीड़े तुरंत भाग जाते हैं। यह बाजार के महंगे केमिकल से कई गुना ज्यादा सुरक्षित है और इससे पत्तियां भी नहीं जलती हैं।
मिट्टी के लिए बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद:
ये छिलके मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं। अगर आपके गमलों की मिट्टी बहुत ज्यादा सख्त हो गई है तो संतरे के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मिट्टी में दबा दें। इसके अलावा आप इन्हें अपनी नियमित खाद में भी मिला सकते हैं जिससे खाद की ताकत बढ़ जाती है।
फूलों और फलों की पैदावार में बढ़ोतरी:
संतरे के छिलके मिट्टी के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखते हैं। इसके इस्तेमाल से मोगरा गुलाब और मिर्च जैसे पौधों में फूलों और फलों की संख्या अचानक से काफी बढ़ जाती है। इस प्राकृतिक और मुफ्त के उपाय को अपनाकर आप अपने होम गार्डन को पूरी तरह सुरक्षित और हमेशा हरा भरा रख सकते हैं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद






