Gardening : गर्मियों में पुदीने को सूखने से बचाने और तेजी से बढ़ाने के अचूक तरीके

Gardening : गर्मियों में पुदीने को सूखने से बचाने और तेजी से बढ़ाने के अचूक तरीके

पुदीना न केवल ताज़गी देता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि गर्मी बढ़ते ही उनका पुदीना सूखने लगा है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इन एक्सपर्ट टिप्स की मदद से अपने गार्डन को महका सकते हैं। 

घनी बढ़त के लिए पिंचिंग तकनीकः 
अगर आप चाहते हैं कि पुदीना गमले में चारों तरफ फैल जाए तो इसकी नियमित रूप से पिंचिंग करें। जब भी पौधा 5 से 6 इंच की ऊंचाई तक पहुंचे उसकी सबसे ऊपरी टहनियों को काट दें। इससे पौधा ऊपर बढ़ने के बजाय नई शाखाएं निकालेगा और घना हो जाएगा। 

किचन की इन चीजों से दें पोषणः 
पुदीने को हरा-भरा रखने के लिए नाइट्रोजन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए आपको बाजार से महंगी खाद लाने की जरूरत नहीं है। घर में बची हुई चाय की पत्ती धोकर सुखाई हुई या चावल धोने के बाद बचा हुआ पानी सबसे बेहतरीन खाद का काम करता है। 

कीटों और मक्खियों से सुरक्षाः 
गर्मियों के मौसम में पुदीने पर अक्सर सफेद मक्खियों या छोटे कीटों का हमला होता है जो पत्तियों को खराब कर देते हैं। इनसे बचाव के लिए प्राकृतिक नीम के तेल का हल्का स्प्रे करें। यह पौधों को बिना नुकसान पहुँचाए कीड़ों से सुरक्षित रखेगा। 

मिट्टी की गुड़ाई और ऑक्सीजनः 

पौधे की जड़ों को सांस लेने के लिए हर महीने कम से कम एक बार मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें। इससे जड़ों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुँचती है जिससे पुदीने के विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ती। 

आदर्श वातावरण और नमीः 

याद रखें कि पुदीने को सीधी और झुलसाने वाली धूप से दूर रखना है। इसे ऐसी जगह रखें जहाँ सुबह की 3-4 घंटे की धूप मिले। मिट्टी में हमेशा हल्की नमी बनाए रखें, क्योंकि पूरी तरह सूखने पर पुदीना दोबारा जीवित होना मुश्किल हो जाता है। 

सही गमला और मिट्टी का चुनावः 
चूँकि पुदीने की जड़ें ऊपर की तरफ फैलती हैं इसलिए इसे गहरे गमले के बजाय चौड़े टब या कंटेनर में लगाएं। मिट्टी तैयार करते समय उसमें रेत और वर्मीकम्पोस्ट का सही मिश्रण रखें ताकि जल निकासी बेहतर हो सके। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0