मजेदार आलू अरबी के दही बडे-Aloo Arbi Dahi vada

मजेदार आलू अरबी के दही बडे-Aloo Arbi Dahi vada

कुछ खास और मजेदार खाने का मन है तो आज बनाएं आलू अरबी के दही बडे ।

सामग्री-
200 ग्राम आलू
200 ग्राम अरबी
1 कटोरी उबले सांवां चावल
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
1/2 कटोरी हरा धनिया
1 बडा चम्मच दरदरी पिसी सौंफ
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आवश्यकतानुसार दही और तलने के लिए तेल।

बनाने की विधि- आलू और अरबी उबाल लें। छील कर मथ लें। इसमें उबले सांवां चावल, सेंधा नमक, काली मिर्च, सौंफ, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर गूंथ लें। तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाएं। प्रत्येक बॉल को हथेली पर दबा कर बडे का आकार दें और गरम तेल में तल लें। सर्व करने के लिए डिश में रखें। ऊपर से दही डालकर दही बडों का आनंद लें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0