
घर में नमी और सीलन रोकने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
घर में नमी या सीलन होना किसी भी मकान मालिक के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है। दीवारों पर आई सीलन न सिर्फ घर की खूबसूरती को बिगाड़ती है बल्कि यह घर के ढांचे और रहने वालों की सेहत को भी नुकसान पहुँचाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में सीलन होना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। अगर समय रहते इसका सही समाधान न किया जाए तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। अपने आशियाने को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए इन आसान उपायों को अपनाना बहुत जरूरी है।
सीलन से बचाव और राहत के प्रमुख उपाय
पानी के रिसाव को तुरंत रोकें घर में सीलन आने का एक मुख्य कारण पाइपों से होने वाला पानी का रिसाव होता है। यदि कोई पाइप क्षतिग्रस्त है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। अपार्टमेंट या बहुमंजिला इमारतों में यह समस्या पड़ोसियों के घर में खराबी की वजह से भी हो सकती है इसलिए इसका तुरंत पता लगाकर मरम्मत करवाएं।
दीवारों की दरारों को सील करें दीवारों में समय के साथ छोटी बड़ी दरारें आ जाती हैं जिनसे बाहरी नमी अंदर प्रवेश करती है। इन दरारों को अच्छी तरह भरें और उन पर वाटरप्रूफ कोटिंग लगाएं। यह परत नमी को दोबारा बढ़ने से रोकने में सबसे कारगर साबित होती है।
कमरे में लगे पंखों का सही इस्तेमाल घर के जो हिस्से हमेशा नम रहते हैं उन्हें सुखाने के लिए पंखों की मदद लें। नमी वाले स्थान के सामने पंखा रखें और उसे उच्चतम सेटिंग पर चलाएं। इससे वहां मौजूद नम हवा साफ होती है और जगह जल्दी सूखती है।
हवा का वेंटिलेशन बेहतर रखें कमरों में ताजी हवा का आना जाना बहुत जरूरी है। घर के भीतर हवा के संचार को बेहतर बनाने के लिए खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें। वेंटिलेशन अच्छा रहने से दीवारों में नमी जमा नहीं हो पाती है।
दीवार को ढकने वाली चीजें हटाएं सीलन वाली दीवारों पर लगे पोस्टर, तस्वीरें या उनके सामने रखी अलमारियों को तुरंत हटा देना चाहिए। इन चीजों को हटाने से दीवारों को सीधी हवा मिलती है जिससे उन्हें जल्दी सुखाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है।
डीह्यूमिडिफायर का उपयोग करें घर के भीतर की हवा से अतिरिक्त नमी और फफूंद को खत्म करने के लिए छोटे या पोर्टेबल डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। यह सर्दियों या बरसात के मौसम में कपड़ों से आने वाली दुर्गंध को भी दूर करता है।
खाना बनाते समय बरते ये सावधानी रसोई में खाना बनाते समय या कपड़े धोते समय भारी मात्रा में भाप बनती है जो दीवारों पर सीलन पैदा करती है। इनसे बचने के लिए खाना बनाते समय बर्तनों को ढक्कन से ढककर रखें और रसोई के वेंटिलेशन को चालू रखें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...





