फेस्टिव ग्लैमर 2026: ट्रेडिशनल कुंदन से लेकर बोहो-ट्राइबल तक, ये 10 चोकर स्टाइल मचा रहे हैं धूम

फेस्टिव ग्लैमर 2026: ट्रेडिशनल कुंदन से लेकर बोहो-ट्राइबल तक, ये 10 चोकर स्टाइल मचा रहे हैं धूम

त्योहारों और शादियों के इस सीजन में चोकर नेकलेस सबसे पसंदीदा फैशन एक्सेसरी बने हुए हैं। अब बाजार में क्लासिक डिजाइनों के साथ-साथ कई नए मॉडर्न स्टाइल्स भी शामिल हो चुके हैं। अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से सही चोकर चुनकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं:



​रॉयल कुंदन और पोलकी: भारी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे या बनारसी साड़ी के साथ यह शाही अंदाज देता है।


​क्लासिक पर्ल लेयर्स: मोतियों की परतें सादगी के साथ एलिगेंट लुक देती हैं जो सिल्क साड़ियों पर बहुत खूबसूरत लगती हैं।


​ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर स्टाइल: कॉटन कुर्ती साड़ी या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ बोहो लुक पाने के लिए बेहतरीन है।


​साउथ इंडियन टेम्पल ज्वैलरी: देवी-देवताओं और पारंपरिक मोटिफ्स वाला यह चोकर कांजीवरम साड़ियों के साथ खूब जंचता है।


​फ्लोरल मोटिफ्स चोकर: फूलों की बारीक कारिगरी वाला यह डिजाइन दिन की पूजा और पारिवारिक समारोहों के लिए परफेक्ट है।


​मल्टी-लेयर्ड नेकलेस: पतली परतों वाला चोकर नेकलाइन को भरा हुआ और पूरा फेस्टिव लुक प्रदान करता है।


​मिनिमलिस्ट मेटल चोकर: प्लेन गोल्ड या सिल्वर फिनिश वाला चोकर वेस्टर्न ड्रेसेस और जंपसूट्स पर मॉडर्न दिखता है।

​मीनाकारी और कलर-पॉप डिजाइन: रंगीन इनैमल वर्क और जेमस्टोन्स वाला चोकर सिंपल आउटफिट्स को ब्राइट लुक देता है।



​डिफरेंट स्टोन पेन्डेंट चोकर: गले से सटे हुए सिंपल बैंड के साथ बीच में बड़ा जेमस्टोन या रूबी पेन्डेंट बहुत ग्रेसफुल लगता है।


​ड्यूल-टोन ट्राइबल चोकर: गोल्ड और सिल्वर का मिक्स कॉम्बिनेशन इंडो-वेस्टर्न और गरबा/नवरात्रि आउटफिट्स के साथ यूनिक लुक देता है।

 हेमलता शर्मा जयपुर

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0