
Fashion : साड़ी में लगना है ग्लैमरस, इस समर ट्राई करें ये 6 स्लीवलेस ब्लाउज़ डिज़ाइन्स
गर्मी के मौसम में भारी-भरकम कपड़ों से हटकर कुछ ऐसा पहनने का मन करता है जो कंफर्टेबल भी हो और स्टाइलिश भी। अगर आप इस वेडिंग सीज़न या समर पार्टीज़ में अपनी सिंपल साड़ी को भी डिज़ाइनर लुक देना चाहती हैं, तो स्लीवलेस ब्लाउज़ से बेहतर कुछ नहीं। आइए देखते हैं इस सीज़न के 6 सुपर ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स जो आपको भीड़ से बिल्कुल अलग दिखाएंगे:
शर्ट कॉलर विद डीप वी-नेक:
यह डिज़ाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल का एक परफेक्ट फ्यूज़न है। इसमें मिलने वाला क्लासी शर्ट कॉलर फ्रंट के डीप वी-नेक के साथ मिलकर बेहद स्मार्ट लुक देता है। इकट प्रिंट या लिनन फैब्रिक पर यह खूब जचता है। ऑफिस की फॉर्मल पार्टी या डे-फंक्शन्स के लिए यह बेस्ट चॉइस है। इसके साथ हैवी नेकलेस की जगह सिर्फ बड़े झुमके पहनें।
क्रिस-क्रॉस हॉल्टर नेक:
अगर आप बोल्ड और वेस्टर्न लुक पसंद करती हैं तो यह स्टाइल आपके लिए है। इसमें सामने की तरफ स्ट्रैप्स आपस में क्रॉस होकर हॉल्टर नेक बनाती हैं जिससे आपकी कॉलर बोन बेहद खूबसूरत दिखती है। प्लेन शिफॉन या साटन साड़ी के साथ इसे पहनकर आप किसी भी कॉकटेल पार्टी की जान बन सकती हैं।
रॉयल एम्ब्रॉयडरी हॉल्टर:
शादी या रिसेप्शन जैसे बड़े मौकों के लिए यह रॉयल डिज़ाइन बेस्ट है। हॉल्टर नेक के साथ हैवी ज़री नेट और स्टोन वर्क इसे एक कंपलीट पार्टी वियर लुक देता है। सिल्क या नेट की साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी करें हर कोई बस देखता रह जाएगा।
लीफ-कट डिज़ाइन:
साधारण डिज़ाइन्स से बोर हो चुकी है तो फ्रंट पर पत्तियों जैसी यूनिक कटिंग वाला यह ब्लाउज़ ट्राई करें। यह इंडो-वेस्टर्न लुक देता है। अगर आपकी साड़ी बिल्कुल सिंपल है तो यह डिज़ाइनर ब्लाउज़ पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाएगा।
डीप नेक विद नेट डिटेलिंग:
जो महिलाएं सीधे स्लीवलेस पहनने में थोड़ा कम्फर्टेबल नहीं होतीं उनके लिए यह बेहतरीन है। इसमें डीप नेक के साथ हल्की नेट और खूबसूरत कढ़ाई होती है। यह ट्रेडिशनल और ग्लैमरस दोनों वाइब्स देता है और हर बॉडी टाइप पर खूब फबता है।
शोल्डर क्रॉस स्ट्रैप:
इस डिज़ाइन में कंधे और बैक पर पट्टियाँ क्रॉस होकर जुड़ती हैं जिससे पीछे एक अट्रैक्टिव डीप कट या डोरी लुक बनता है। सिल्क या सीक्विन्स साड़ियों के साथ यह आपको एक मॉडर्न दीवा वाला लुक देता है।
स्मार्ट टिप:
स्लीवलेस ब्लाउज़ का असली ग्रेस उसकी फिटिंग से आता है। अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से सही फिटिंग चुनें और कॉन्फिडेंस के साथ अपनी साड़ी को फ्लॉन्ट करें।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में






