Fashion Trends : फैशन वर्ल्ड में मची खलबली लौट आया 90s का जादू अब स्ट्रेट-लेग जींस और फ्लिप-फ्लॉप का दिखेगा जलवा

Fashion Trends : फैशन वर्ल्ड में मची खलबली लौट आया 90s का जादू अब स्ट्रेट-लेग जींस और फ्लिप-फ्लॉप का दिखेगा जलवा


फैशन की दुनिया में कब क्या वापस लौट आए कोई नहीं जानता इस सीजन में एक ऐसा ट्रेंड रैंप से लेकर स्ट्रीट स्टाइल तक तहलका मचा रहा है जिसने फैशन लवर्स को दीवाना बना दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं सदाबहार स्ट्रेट-लेग जींस की जो अब एक बिल्कुल नए और बिंदास अंदाज में एंट्री ले चुकी है। 

इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि इस क्लासिक जींस को किसी हाई हील्स या बूट्स के साथ नहीं बल्कि बेहद कंफर्टेबल फ्लिप फ्लॉप स्लीपर्स के साथ पेयर किया जा रहा है। यह अनूठा कॉम्बिनेशन आपको सीधे 1990 के दशक के उस कूल बेफिक्र और रेट्रो दौर में ले जाता है जहां कंफर्ट ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट था। 

कैनेडियन टक्सिडो का नया अवतार मोनोक्रोम बनाम कॉन्ट्रास्ट: 

फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप इस सीजन में सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो डेनिम ऑन डेनिम यानी सिर से पैर तक डेनिम पहनने का फॉर्मूला अपनाएं जिसे फैशन की दुनिया में कैनेडियन टक्सिडो भी कहा जाता है। एक जैसा शेड: अगर आप ऊपर और नीचे एक ही कलर टोन का डेनिम पहनते हैं तो यह आपको एक बेहद सुव्यवस्थित और क्लासी लुक देता है। 

रंगों का मुकाबला: 
वहीं अगर आप लाइट शेड की जींस के साथ डार्क डेनिम शर्ट पहनते हैं तो यह कॉन्ट्रास्ट आपके लुक में एक कमाल का अट्रैक्शन और गहराई पैदा करता है। 

लुक को बोरिंग होने से कैसे बचाएं: 

पूरा डेनिम लुक कभी-कभी थोड़ा हैवी या अजीब लग सकता है। इसे बैलेंस करने के लिए स्टाइलिश गेम-चेंजर्स का इस्तेमाल करें। 

फैब्रिक का फ्यूजन: 
डेनिम की सख्त और रफ बनावट को मात देने के लिए आप इसके साथ बुने हुए निटेड सॉफ्ट टॉप कैरी कर सकते हैं। यह आपके लुक को एक बेहद खूबसूरत और सॉफ्ट टच देगा। 

लेदर का जादू: 
अपने इस पूरे आउटफिट के साथ एक बेहतरीन लेदर बैग कैरी करना न भूलें। लेदर का टेक्सचर डेनिम के साथ मिलकर आपके लुक को अचानक बेहद प्रीमियम और मॉडर्न बना देता है। 

बैले फ्लैट्स का तड़का: 
अगर आप कैजुअल फ्लिप-फ्लॉप से हटकर किसी खास मौके या ऑफिस के लिए तैयार हो रही हैं तो पैरों में लवली बैले फ्लैट्स पहनें। यह सिंपल से लुक को भी पल भर में बेहद एलिगेंट और अट्रैक्टिव बना देता है। इस साल का सीधा सा नियम है कपड़े वो चुनें जो आरामदायक हों लेकिन उन्हें कैरी करने का अंदाज ऐसा हो कि देखने वाले बस देखते रह जाए। 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0