![]()
Fashion Trends : इस गणगौर ट्रेडिशनल तड़के के साथ दिखें सबसे जुदा, छा गया लहरिया का नया अवतार
गणगौर पर महिलाएं केवल तैयार नहीं होतीं बल्कि वे राजस्थान की समृद्ध विरासत को अपने पहनावे में जीवंत करती हैं। इस बार भी गणगौर के अवसर को खास बनाने के लिए यहाँ कुछ ट्रेंडिंग और पारंपरिक विकल्प दिए गए हैं, ताकि त्यौहार पर लगें सबसे अलग।
सदाबहार लहरियाः
जयपुर की गणगौर और लहरिया का आपस में गहरा नाता है। इसलिए इस बार गणगौर पर आप भी लहरिया ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी:
यदि आप शादीशुदा हैं तो पचरंगी या समुद्र लहरिया की साड़ी एक क्लासिक पसंद है। इसमें गोटा-पत्ती का काम आपको रॉयल लुक देगा।
सूट:
कुंवारी लड़कियां या नई दुल्हनें शिफॉन या जॉर्जेट का लहरिया सूट पहन सकती हैं। इसके साथ भारी दुपट्टा बहुत फबता है।
पोशाकः राजपूती शान
अगर आप पूरी तरह पारंपरिक दिखना चाहती हैं तो राजपूती पोशाक से बेहतर कुछ नहीं। चटक लाल पीला केसरिया या गुलाबी रंग चुनें। कुर्ती-कांचली और ओढ़नी पर यदि बारीक कुंदन या ज़री का काम हो तो वह पूजा के समय बहुत ही शालीन और भव्य लगता है।
ज्वेलरीः
बिना बोरला सब अधूरा:
राजस्थानी लुक तब तक पूरा नहीं होता जब तक आप पारंपरिक गहने न पहनें, क्योंकि ये न केवल आपका सौंदर्य बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति को भी मजबूत बनाते हैं।
बोरला :
माथे पर लगने वाला गोल बोरला जयपुर की पहचान है।
आड :
गले में पहनी जाने वाली भारी ज्वेलरी जो राजसी लुक देती है।
बाजूबंद और नथ :
यह आपके श्रृंगार में चार चाँद लगा देते हैं।
हाथी दांत या लाख की चूड़ियाँ: गणगौर की पूजा में लाख की चूड़ियाँ पहनना बहुत शुभ माना जाता है।
श्रृंगार और मेहंदीः
मेहंदी:
गणगौर पर हाथों और पैरों में बारीक मारवाड़ी मेहंदी लगाना अनिवार्य परंपरा है। इसमें अक्सर ईसर-गौरी की आकृतियाँ बनाई जाती हैं।
मेकअप: चूंकि यह दिन का त्योहार है, इसलिए मेकअप को थोड़ा ग्लोई और नेचुरल रखें। आँखों में गहरा काजल और लाल बिंदी आपके लुक को निखार देगी।





