Fashion Trends : समर फैशन में छा रहा है डेनिम का नया अवतार इस सीजन ट्राई करें ये 3 यूनिक इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न कट्स

Fashion Trends : समर फैशन में छा रहा है डेनिम का नया अवतार इस सीजन ट्राई करें ये 3 यूनिक इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न कट्स


गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग डेनिम पहनने से कतराते हैं क्योंकि यह कपड़ा थोड़ा भारी महसूस होता है। लेकिन इस साल फैशन डिजाइनर्स ने लाइटवेट और ब्रीदेबल डेनिम फैब्रिक के साथ ऐसे कमाल के कट्स पेश किए हैं जो आपको चिलचिलाती धूप में भी एकदम कूल और सेलिब्रिटी जैसा लुक देंगे। अगर आप इस समर सीजन में बोरिंग टी-शर्ट और जींस से हटकर कुछ नया तलाश रही हैं तो डेनिम ड्रेसेस के ये तीन नए कट्स आपके वॉर्डरोब को पूरी तरह बदल सकते हैं।
 कट आउट वेस्ट मिडी ड्रेस: 
यह ड्रेस उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो बोल्ड और मॉडर्न लुक पसंद करती हैं। इस ड्रेस की खासियत इसकी कमर के पास दिया गया स्टाइलिश कट-आउट डिजाइन है जो आपके कर्व्स को खूबसूरती से दिखाता है। इसमें सामने की तरफ ऊपर से नीचे तक बटन दिए गए हैं और स्लीव्स की जगह पतली स्ट्रैप्स हैं। इस लुक को नया ट्विस्ट देने के लिए आप इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स और एक ट्रेंडी जूट का बैग कैरी कर सकती हैं जो इसे परफेक्ट समर आउटिंग लुक देगा। 

लाइट शेड स्ट्रैपलेस फ्लेयर्ड ड्रेस: 

गर्मी के दिनों में शरीर को हवादार और आरामदायक महसूस कराना सबसे जरूरी होता है। यह ड्रेस बिना किसी बाजू या स्ट्रैप के आती है और नीचे से इसका घेरा काफी बड़ा होता है। इसका हल्का नीला रंग तेज धूप में भी आंखों को ठंडक का अहसास कराता है। इस ड्रेस को कॉलेज या दोस्तों के साथ ब्रंच पर पहनते समय आप गले में एक थिन चेन या काउरी शेल का नेकलेस पहन सकती हैं जिससे इसका लुक और भी निखर कर आएगा। 

शर्ट कॉलर डार्क बेल्टेड मैक्सी: 

अगर आप ऑफिस के किसी कैजुअल डे पर जा रही हैं या आपको थोड़ा सलीके का और क्लासी लुक पसंद है तो लॉन्ग मैक्सी लेंथ वाली यह ड्रेस बेहतरीन विकल्प है। इसमें फॉर्मल शर्ट जैसा कॉलर दिया गया है और साथ में मिलने वाली डेनिम बेल्ट आपकी कमर को एक बढ़िया शेप देती है। स्लीवलेस होने के कारण यह बेहद आरामदायक है। इस क्लासी लुक को पूरा करने के लिए आप बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ सकती हैं और पैरों में ट्रेंडी कोल्हापुरी चप्पल या न्यूड हील्स पहन सकती हैं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0