Fashion : शॉर्ट नेल्स बिग वाइब्स, इस समर छोटे नाखूनों पर छाएंगे ये 5 धमाकेदार ट्रेंड्स

Fashion : शॉर्ट नेल्स बिग वाइब्स, इस समर छोटे नाखूनों पर छाएंगे ये 5 धमाकेदार ट्रेंड्स

​लॉन्ग नेल एक्सटेंशन्स का जमाना अब पुराना हुआ। इस समर सीजन में शॉर्ट एंड नेचुरल यानी छोटे नाखून फैशन की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। बीच वेकेशन हो या पूल पार्टी बड़े नाखूनों को संभालने के झंझट से दूर छोटे नाखून आपको कूल और बेफिक्र लुक देते हैं। अगर आपको लगता है कि छोटे नाखूनों पर कमाल की आर्ट नहीं हो सकती तो ये 5 ट्रेंडी डिज़ाइन्स आपका ख्याल बदल देंगे: ​

समर के टॉप 5 नेल आर्ट ट्रेंड्स: ​एयरब्रश मैजिक Y2K वाइब्स: 

बिना किसी भारी-भरकम सजावट के नाखूनों को गहराई और ट्रेंडी लुक देना है तो एयरब्रश ट्राई करें। इस पर हल्की सी कैट-आई शाइन या छोटे राइनस्टोन्स इसे और भी बोल्ड बना देंगे। ​

फ्यूचरिस्टिक माइक्रो डॉट्स: 

विंटेज पोल्का डॉट्स अब नए अवतार में हैं। इस बार बड़े डॉट्स की जगह बिल्कुल नन्हे-मुन्ने माइक्रो डॉट्स पूरे नाखून पर छाए रहेंगे। इन्हें चमकीले जेली बेस पर आज़माएं। ​

जेली माइक्रो-फ्रेंच टिप्स: 

क्लासिक फ्रेंच मैनीक्योर को भूल जाइए। छोटे नाखूनों के बिल्कुल ऊपरी हिस्से पर पारदर्शी जेली पॉलिश जैसे नियॉन या फंकी कलर्स से बनी पतली लाइन्स इस गर्मी की सबसे बड़ी सनसनी हैं।

​3D फ्रूट पंच: 
गर्मियों में तरबूज चेरी और स्ट्रॉबेरी से बेहतर क्या होगा। छोटे नाखूनों पर बहुत सारे फल ठूंसने के बजाय पूरे नाखून पर सिर्फ एक बड़ा 3D स्ट्रॉबेरी डिजाइन बनाएं जो हर किसी का ध्यान खींचेगा। ​

रियलिस्टिक सीशेल : 

समंदर की सीपियों जैसी बनावट और उन पर मोती की चमक। नाखूनों पर बनी बारीक लकीरें छोटे नाखूनों को लंबा और बेहद क्लासी लुक देती हैं। ​

शॉर्ट नेल्स के लिए क्विक टिप्स:

​कम में है दम : 

छोटे नाखूनों पर हमेशा सिंपल और साफ-सुथरा डिजाइन चुनें ताकि नाखून बिखरे हुए न लगें। 

क्यूटिकल मैजिक: 

नेल आर्टिस्ट्स के अनुसार अगर आप छोटा सा मोती या मुख्य डिजाइन नाखून के निचले हिस्से क्यूटिकल के पास रखती हैं तो नाखून दिखने में लंबे लगते हैं। ​

मस्ट-हैव टूल्स: 
घर पर परफेक्ट लुक पाने के लिए एक अच्छा नेल स्टैम्पर फ्रेंच टिप्स के लिए और डॉटिंग टूल बारीक डॉट्स के लिए अपने पास जरूर रखें। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0