
Fashion : कम हाइट वाली लड़कियों को तुरंत बदलनी चाहिए ये 5 आदतें, ऐसे मिलेगा टॉल लुक
आजकल सोशल मीडिया रील्स और फैशन शोज़ को देखकर हर लड़की नए-नए ट्रेंड्स फॉलो करना चाहती है। लेकिन अक्सर कम हाइट वाली लड़कियां अनजाने में कुछ ऐसी फैशन गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनका लुक बिगड़ जाता है और लंबाई और भी कम लगने लगती है।
फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही फिटिंग और स्मार्ट स्टाइलिंग के जरिए कम हाइट वाली लड़कियां भी खुद को लंबा और कमाल का स्टाइलिश दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं वो 5 जरूरी फैशन रूल्स जो आपको पलक झपकते ही देंगे एक परफेक्ट और टॉल लुक।
बैगी कपड़ों को कहें बाय-बाय चुनें परफेक्ट फिटिंग:
आजकल ओवरसाइज्ड और बेहद ढीले-ढाले बैगी कपड़ों का ट्रेंड काफी चलन में है। लेकिन कम हाइट की लड़कियों के लिए यह स्टाइल बिल्कुल सही नहीं है। ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से शरीर का नेचुरल शेप छिप जाता है और पूरा फ्रेम भारी और छोटा दिखने लगता है। इसलिए हमेशा अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से अच्छी फिटिंग वाले कपड़े ही चुनें।
मोनोक्रोम मैजिक और वर्टिकल स्ट्रिप्स का कमाल:
अगर आप दिखने में अपनी हाइट को 2 से 3 इंच ज्यादा दिखाना चाहती हैं तो मोनोक्रोम लुक अपनाएं। इसका मतलब है कि ऊपर से नीचे तक एक ही कलर टोन के कपड़े पहनें। इसके अलावा बड़े फ्लोरल प्रिंट्स के बजाय छोटे प्रिंट्स या वर्टिकल खड़ी लाइनों वाले पैटर्न चुनें। खड़ी लाइनें एक विजुअल इल्यूजन यानी भ्रम पैदा करती हैं जिससे आप लंबी और स्लिम नजर आती हैं।
कपड़ों की लंबाई पर दें खास ध्यान:
आपके आउटफिट की लंबाई आपके लुक को बना या बिगाड़ सकती है। घुटनों से नीचे तक आने वाले लंबे कुर्ते या टॉप आपके पैरों को छोटा दिखाते हैं जिससे पूरी हाइट दबी हुई लगती है। कम हाइट वाली लड़कियों पर घुटनों तक या घुटनों से थोड़ी ऊपर की लंबाई वाले टॉप शॉर्ट कुर्तियां और ड्रेसेस ज्यादा सूट करती हैं क्योंकि ये पैरों को लंबा दिखाने में मदद करती हैं।
लेयरिंग की ओवरडोज से बचें:
सर्दियों में या कूल दिखने के लिए लड़कियों को लेयरिंग करना बहुत पसंद होता है। लेकिन एक साथ टी-शर्ट, शर्ट, जैकेट या हैवी श्रग पहनने से बचें। बहुत ज्यादा लेयरिंग करने से शरीर का फ्रेम चौड़ा और भारी लगने लगता है। खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए हमेशा सिर्फ एक या दो लेयर तक ही सीमित रहें जैसे एक सिंपल टॉप के साथ ट्रेंडी क्रॉप जैकेट।
फुटवियर का स्मार्ट सिलेक्शन:
कपड़ों के साथ-साथ आपके जूते भी आपकी हाइट तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। भारी-भरकम चंकी शूज या पूरी तरह से फ्लैट जूते पैरों को छोटा दिखाते हैं। इसकी जगह पॉइंटेड टो आगे से नुकीले फुटवियर या न्यूड शेड की हील्स पहनें। न्यूड कलर आपकी स्किन टोन से मैच कर जाता है जिससे पैर विजुअली काफी लंबे और बेहद क्लासी दिखाई देते हैं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!






