Fashion Funda: भीषण गर्मी में भी बना रहेगा आपका कूल अंदाज अपनाएं ये 5 लाइटवेट साड़ियां

Fashion Funda: भीषण गर्मी में भी बना रहेगा आपका कूल अंदाज अपनाएं ये 5 लाइटवेट साड़ियां

राजस्थान की तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में खुद को फ्रेश रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में भारी-भरकम कपड़ों की जगह हल्के फैब्रिक का चुनाव न केवल आपको राहत देता है बल्कि आपके स्टाइल को भी बरकरार रखता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि साड़ी के चुनाव में सिर्फ फैब्रिक ही नहीं बल्कि बुनने का तरीका भी आपकी ठंडक तय करता है पेश हैं गर्मियों के लिए 5 बेहतरीन विकल्प और कुछ सीक्रेट्स। 

एवरग्रीन कॉटन साड़ियां: 

सूती साड़ियां पसीना सोखने में सबसे कारगर हैं। एक खास बात जो बहुत कम लोग जानते हैं वह है थ्रेड काउंट। गर्मियों के लिए कम थ्रेड काउंट वाली कॉटन साड़ी चुनें क्योंकि इसके धागों के बीच जगह ज्यादा होती है जिससे हवा आसानी से आर-पार जा सकती है। 

क्लासी लिनन का जादू: 

लिनन का फैब्रिक अलसी के पौधों से बनता है जो प्राकृतिक रूप से शरीर के तापमान को 3 से 4 डिग्री तक कम रखने की क्षमता रखता है। यह पसीना सोखने के बाद भी बहुत जल्दी सूख जाता है जिससे बैक्टीरिया और स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। 

शिफॉन की नजाकत: 
अगर आप चाहती हैं कि साड़ी शरीर से न चिपके तो हाई-ट्विस्ट शिफॉन चुनें। यह वजन में इतनी हल्की होती है कि आपको पहनने का अहसास तक नहीं होता। शाम की किसी पार्टी के लिए फ्लोरल प्रिंट वाली शिफॉन साड़ी एक बेहतरीन चॉइस है। 

कंफर्टेबल जॉर्जेट: 

जॉर्जेट एक ऐसा फैब्रिक है जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता। यहाँ एक खास टिप यह है कि गर्मियों में हमेशा प्योर विस्कोस जॉर्जेट ही लें न कि नायलॉन वाला सिंथेटिक जॉर्जेट। प्योर फैब्रिक आपकी त्वचा को जलन से बचाता है। मलमल की सादगी: मलमल को बुनी हुई हवा भी कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जितनी बार धोया जाता है यह उतनी ही मुलायम और ठंडी होती जाती है। 

ट्रेडिशनल लुक के लिए मलमल की साड़ियां हर महिला की पहली पसंद होती हैं। गर्मियों में साड़ी के साथ साटन या सिंथेटिक पेटिकोट पहनने की गलती न करें। ये गर्मी को शरीर के अंदर ही रोक लेते हैं। इसकी जगह कॉटन के मलमल वाले पेटिकोट या आजकल चलन में चल रहे कॉटन शेपवियरका इस्तेमाल करें। 

ये न सिर्फ आपको पतला दिखाएंगे बल्कि पैरों के पास पसीना जमा होने से भी रोकेंगे। कोशिश करें कि इस मौसम में गहरे रंगों के बजाय पेस्टल शेड्स जैसे स्काई ब्लू पीच या लाइट ग्रीन चुनें। ये रंग सूरज की किरणों को परावर्तित करते हैं जिससे आपको कम गर्मी लगती है। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके