![]()
Fashion Funda : पुरानी कॉटन साड़ी को दें नया अवतार, कॉलेज गर्ल्स के लिए 6 लाजवाब लॉन्ग स्कर्ट डिजाइन्स
अक्सर घरों में मां की पुरानी कॉटन साड़ियां रखी रह जाती हैं जिन्हें पहनना अब पुराना फैशन लगने लगता है। लेकिन फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन साड़ियों के कपड़े और प्रिंट्स इतने खूबसूरत होते हैं कि इनसे स्टाइलिश कॉलेज वियर तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी अपने वार्डरोब को अपसाइकिल करना चाहती हैं तो इन 6 तरीकों से अपनी पुरानी साड़ियों को ट्रेंडी लॉन्ग स्कर्ट्स में बदल सकती हैं।
येलो हैंड ब्लॉक प्रिंटेड मैक्सी स्कर्ट:
अगर मां की कोई पुरानी हैंड ब्लॉक प्रिंट वाली साड़ी है तो उसे हटाने की गलती न करें। इसका घेरदार लॉन्ग स्कर्ट बनवाएं और कपड़े को मजबूती देने के लिए अंदर से सफेद कॉटन का अस्तर जरूर लगवाएं। इसे किसी भी प्लेन व्हाइट शर्ट के साथ कैरी किया जा सकता है।
जियोमेट्री प्रिंट ब्लू स्कर्ट:
जियोमेट्रिकल प्रिंट्स हमेशा से ही क्लासिक लगते हैं। ब्लू या किसी डार्क शेड की ऐसी साड़ी से बनी स्कर्ट काफी मॉडर्न लुक देती है। इसके साथ आप उसी साड़ी के बचे हुए टुकड़े से एक मैचिंग कॉटन कोट भी बनवा सकती हैं जो इसे एक फॉर्मल टच देगा।
ब्लू चेकर्ड पैचवर्क स्कर्ट:
चेक्स का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता। पुरानी ब्लू चेकर्ड साड़ी को पैचवर्क स्टाइल में सिलवाएं। इसमें अलग अलग लेयर्स बनवाएं और इसे एक सिंपल सफेद टॉप के साथ पहनें। यह कॉलेज के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है।
बोहो पैचवर्क कॉटन स्कर्ट:
गर्मियों के मौसम में बोहो प्रिंट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर साड़ी में अलग-अलग रंग और प्रिंट्स हैं तो उसका इस्तेमाल एक बोहो स्टाइल स्कर्ट बनाने में करें। इसके साथ हॉल्टर नेक टॉप पहनने से आपको एक शानदार लुक मिलेगा।
लहरिया प्रिंट कॉटन स्कर्ट:
राजस्थान का मशहूर लहरिया प्रिंट स्कर्ट में बहुत खिलता है। पुरानी लहरिया साड़ी से बनी स्कर्ट काफी हल्की और आरामदायक होती है। ध्यान रहे कि अगर साड़ी कहीं से पुरानी होकर फट गई है तो उस हिस्से को स्कर्ट में न लगवाएं ताकि स्कर्ट लंबे समय तक चले।
प्लेन व्हाइट पैचवर्क स्कर्ट:
एक साधारण सफेद कॉटन की साड़ी को भी आप एक बेहतरीन स्कर्ट का रूप दे सकती हैं। इसमें नीचे की तरफ हल्का पैचवर्क करवाकर इसे डिजाइनर लुक दिया जा सकता है। फ्लोरल क्रॉप टॉप के साथ यह स्कर्ट कॉलेज लड़कियों पर बहुत जचती है।
इन तरीकों से न सिर्फ आप अपनी या अपनी मां की पुरानी यादों को नया रूप देंगी बल्कि एक सस्टेनेबल फैशन को भी बढ़ावा देंगी। इस बार गर्मियों में महंगे कपड़े खरीदने के बजाय अपनी पुरानी साड़ियों को एक नया मोड़ दें।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips






