
Fashion Funda: भारी-भरकम ज्वेलरी को कहें अलविदा इस वेडिंग सीजन छाया मटर माला का जादुई क्रेज
आजकल महिलाएं भारी-भरकम और चंकी नेकलेस पहनने के बजाय लाइटवेट और एलिगेंट ज्वेलरी कैरी करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप भी इस शादी-ब्याह या त्योहारों के सीजन में कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो सिंपल होने के साथ-साथ आपको शाही लुक दे तो मटर माला आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह पारंपरिक होने के साथ-साथ आजकल की मॉडर्न वूमेन के फैशन चॉइस पर पूरी तरह खरी उतरती है। आइए जानते हैं मटर माला के कुछ ऐसे ही लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस के बारे में जो आपके एथनिक और फ्यूजन लुक में चार चांद लगा देंगे।
मल्टीकलर बीड्स मटर माला:
अगर आप एक ही नेकपीस को कई साड़ियों या सूट्स के साथ स्टाइल करना चाहती हैं तो मल्टीकलर मटर माला आपके वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए। इसमें पारंपरिक सोने के मोतियों के साथ रंग-बिरंगे नग या बीड्स पिरोए जाते हैं जो इसे काफी ट्रेंडी लुक देते हैं। इसे आप किसी भी प्लेन या सिंगल कलर की सिल्क साड़ी के साथ पहनकर बेहद ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।
मिनिमलिस्टिक छोटा डिजाइन:
जो महिलाएं भारी ज्वेलरी से दूर भागती हैं और ऑफिस या छोटे पारिवारिक फंक्शन्स के लिए कुछ सिंपल चाहती हैं, उनके लिए छोटे मोतियों वाली मटर माला परफेक्ट है। बारीक और छोटे मोतियों से बनी यह माला गले से चिपकी रहती है और बहुत ही सोबर लुक देती है। इस डिजाइन को आप डेली वियर कुर्तियों, अनारकली सूट्स या फिर फॉर्मल इंडो-वेस्टर्न शर्ट्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
रॉयल थ्री-लेयर तीन लड़ी मटर माला:
अगर आपको किसी खास शादी या बड़े फंक्शन में जाना है और आप हैवी चोकर नहीं पहनना चाहतीं, तो थ्री-लेयर मटर माला ट्राई करें। इस डिजाइन में मोतियों की तीन अलग-अलग परतें होती हैं जिनमें ऊपर की लड़ी में छोटे और नीचे की लड़ी की तरफ बढ़ते हुए थोड़े बड़े मोती होते हैं। यह नेकलेस गहरे गले के ब्लाउज या लहंगे के साथ बहुत खूबसूरत लगता है इसके साथ आपको भारी झुमके पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
एवरग्रीन लॉन्ग स्टेटमेंट मटर माला:
लंबे हार का फैशन कभी पुराना नहीं होता और जब बात मटर माला की हो तो इसका रॉयल लुक देखते ही बनता है। यह नाभि या चेस्ट लाइन तक लंबी होती है और आपके पूरे आउटफिट को एक भरा-पूरा और रीगल शाही टच देती है। इसे आप चाहें तो किसी छोटे चोकर सेट के साथ लेयर करके पहन सकती हैं या फिर हैवी बनारसी साड़ी पर अकेले पहनकर भी महफिल लूट सकती हैं। इस बार पारंपरिक सोने-चांदी के पुराने डिजाइंस को छोड़कर अपने ज्वेलरी बॉक्स में मटर माला के इन लेटेस्ट वेरिएशंस को शामिल करें और हर महफिल की जान बनें।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी






