Famous Masjid: बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए ये है प्रसिद्ध मस्जिद, इन जगहों पर है स्थित

Famous Masjid: बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए ये है प्रसिद्ध मस्जिद, इन जगहों पर है स्थित

17 जून को ईद उल अजहा यानी कि बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। खास मौके पर आप अलग-अलग जगहों की प्रसिद्ध मस्जिदों में नमाज अदा कर सकते हैं। ईद उल अजहा को बकरीद भी कहते हैं इस मौके पर नमाज अदा करके परिवार वालों को मुबारकबाद दी जाती है, इसके अलावा कुर्बानी भी दी जाती है। बकरीद के त्योहार पर अगर आपको छुट्टी मिल रही है तो आप इस फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं। आपको देश के कुछ प्रसिद्ध मस्जिदों के बारे में बताया जाएगा जो ऐतिहासिक है और यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

भोपाल, ताज उल मस्जिद
भोपाल का यह मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद मानी जाती है इस मस्जिद की गिनती एशिया के सबसे बड़े मस्जिदों में होती है। यह एक ऐतिहासिक जगह है इसके निर्माण की शुरुआत मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दौर में नवाब सैयद सिद्दीक हसन खान की पत्नी शाहजहां बेगम ने बनवाई थी।

दिल्ली, जामा मस्जिद
भारत की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद मशहूर मस्जिदों में से एक है। इसका असली नाम मस्जिद जहां नुमा है इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने कराया था। बता दें कि, इस मस्जिद का निर्माण लाल और सफेद मार्बल के पत्थरों से किया गया है। बकरीद के त्यौहार पर यहां लोगों की भारी भीड़ लगती है।

हैदराबाद, मक्का मस्जिद
हैदराबाद का मक्का मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है इसका निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने कराया था। यहां पर एक समय में बहुत बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं।

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0