आई वियर फैशन 2026 : इस साल इन 10 सनग्लासेस का रहेगा बोलबाला देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स

आई वियर फैशन 2026 : इस साल इन 10 सनग्लासेस का रहेगा बोलबाला देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स

साल 2026 में फैशन की दुनिया एक नया मोड़ ले रही है। इस बार चश्मे आईवियर सिर्फ धूप से बचाव का साधन नहीं बल्कि आपके व्यक्तित्व को निखारने का सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं। रेट्रो लुक से लेकर मॉडर्न डिजाइन्स तक इस साल के ट्रेंड्स में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। पेश हैं साल 2026 के टॉप 10 सनग्लासेस ट्रेंड्स जो आपको देंगे एक सेलिब्रिटी जैसा लुक। 

70s ओवरसाइज्ड स्क्वायर: 
70 के दशक से प्रेरित ये बड़े और कोणीय एंगुलर फ्रेम विंटेज फैशन के शौकीनों के लिए एकदम सही हैं। यह आपको एक बोल्ड और क्लासिक लुक देता है। 

कैट आई सनग्लासेस: 

यह फेमिनिन और स्टाइलिश लुक के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। 2026 में इनके नुकीले और पतले कोने ज्यादा ट्रेंड में हैं जो चेहरे को एक शार्प लुक देते हैं। 

ओवरसाइज्ड बटरफ्लाई फ्रेम्स: 

अगर आप ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो बटरफ्लाई या बड़े चौकोर फ्रेम चुनें ये न केवल चेहरे को अच्छी तरह कवर करते हैं बल्कि आपको पूरी सुरक्षा और स्टाइल भी देते हैं। 

मॉडर्न एविएटर्स: 

पतले मेटैलिक फ्रेम वाले मॉडर्न एविएटर्स इन दिनों बहुत पॉपुलर हैं यह हर तरह के चेहरे पर शार्प और क्लासी नजर आते हैं। 

हेक्सागोनल और जियोमेट्रिक शेप: 
षटकोण और अष्टकोण जैसे जियोमेट्रिक शेप उन महिलाओं के लिए हैं जो कुछ अलग और मॉडर्न आज़माना चाहती हैं यह आपके लुक में एक यूनिक ट्विस्ट जोड़ते हैं। 

ट्रांसपेरेंट और पेस्टल फ्रेम्स: 

लैवेंडर मिंट ग्रीन या पूरी तरह से पारदर्शी ट्रांसपेरेंट फ्रेम एक सौम्य और स्टाइलिश लुक देते हैं। गर्मियों के आउटफिट्स के साथ ये बेहद खूबसूरत लगते हैं। 

90s इंस्पायर्ड स्लिम रेक्टेंगल्स: 

अल्ट्रा स्लिम रेक्टेंगुलर फ्रेम आजकल सेलिब्रिटी स्टाइल का अहम हिस्सा हैं। अगर आप मिनिमलिस्ट यानी कम में ज्यादा प्रभाव वाला लुक चाहती हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। 

ग्रेडिएंट लेंस शेड्स: 
ऊपर से गहरे और नीचे से हल्के रंगों वाले ग्रेडिएंट लेंस आपको सॉफ्ट और कलरफुल ट्विस्ट देते हैं । ये फैशन और फंक्शन का शानदार मिश्रण हैं। 

रेबैन मेगा वेफेयरर: 
यह एक टाइमलेस डिजाइन है जिसे खास तौर पर मॉडर्न वुमन के लिए तैयार किया गया है। यह कैजुअल और प्रोफेशनल दोनों ही लुक्स पर बेहतरीन जचता है। 

राउंड मेटल सनग्लासेस: 
रेट्रो और मॉडर्निटी का यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। ये गोल चश्मे पहनने में काफी हल्के और आरामदायक होते हैं। अपने चेहरे की बनावट के अनुसार सही फ्रेम का चुनाव करें और 2026 के इस फैशन सीजन में चमकने के लिए तैयार हो जाएं। 

 -हेमलता शर्मा, जयपुर

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0