झुलसती गर्मी में भी गमला भरा रहेगा हरे धनिए से बस बदल लें देखभाल का ये तरीका

झुलसती गर्मी में भी गमला भरा रहेगा हरे धनिए से बस बदल लें देखभाल का ये तरीका

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही पारा चढ़ने लगा है और इसका सीधा असर हमारे घर की बालकनी या छत पर लगे पौधों पर दिखने लगा है। किचन गार्डन की सबसे जरूरी चीज यानी धनिया इस मौसम में सबसे पहले दम तोड़ता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि धनिया उग तो आता है लेकिन लू लगते ही वह पीला पड़कर सूख जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव करके आप जून की गर्मी में भी ताजा धनिया तोड़ सकते हैं। यहाँ कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जो बिना किसी खर्च के आपके पौधों को नई जान दे सकते हैं

दोपहर की तपिश से बचाएं
सबसे पहली गलती जो हम करते हैं वह है पौधों को पूरे दिन धूप में छोड़ देना। धनिया नाजुक होता है, इसे दिन भर की कड़ी धूप की जरूरत नहीं होती। कोशिश करें कि गमले ऐसी जगह हों जहाँ सुबह की थोड़ी धूप मिले और दोपहर 12 बजे के बाद वहां पूरी छाया रहे। अगर आपके पास जगह कम है तो किसी पुराने सूती दुपट्टे या नेट से शेड बना दें।

पानी देने का गणित बदलें
गर्मियों में पौधों को पानी देने का मतलब सिर्फ उन्हें गीला करना नहीं है। दोपहर में कभी भी पानी न डालें क्योंकि गर्म मिट्टी में पानी पड़ते ही जड़ें उबल जाती हैं और पौधा सूख जाता है। हमेशा सुबह जल्दी या शाम को ही पानी दें। नमी बनाए रखने के लिए गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी घास या पत्तों की एक परत मल्चिंग बिछा दें इससे पानी बार-बार नहीं उड़ेगा और मिट्टी ठंडी रहेगी।

केमिकल नहीं घर की खाद है बेस्ट
गर्मी में बाजार वाली खाद पौधों के लिए जहर का काम कर सकती है क्योंकि वे गर्म होती हैं। इसकी जगह घर की बनी ठंडी खाद का इस्तेमाल करें:

चावल या दाल धोने के बाद जो पानी बचता है उसे फेंके नहीं उसे पौधों में डालें।

चाय पत्ती बिना चीनी और दूध वाली को सुखाकर मिट्टी में मिलाएं। यह नेचुरल पोषण धनिए की पत्तियों को गहरा हरा और खुशबूदार बनाए रखेगा।

एक जरूरी सलाह
अगर धनिया बड़ा हो गया है तो उसकी पत्तियों को ऊपर से काटते रहें। आप जितना इसे इस्तेमाल करेंगे उतना ही इसमें नया फुटाव आएगा। साथ ही अगर आप नए बीज डाल रहे हैं तो उन्हें बोने से पहले 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें इससे बीज गर्मी के बावजूद अच्छे से अंकुरित होंगे। इन आसान आदतों को अपनाकर आप बाजार से धनिया खरीदने की झंझट से बच सकते हैं और गर्मियों में भी अपनी दाल-सब्जी का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

हेमलता शर्मा जयपुर

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0