ESIC में निकली स्टेनोग्राफर एवं अपर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

ESIC में निकली स्टेनोग्राफर एवं अपर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देश भर में स्टेनोग्राफर एवं अपर डिवीजन क्लर्क के रिक्त पड़े 1263 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
 
पद का नाम व पदों की संख्या।
1. उत्तर प्रदेश : 78 कुल पद।
2. तेलंगाना : 133 कुल पद।
3. गुजरात : 147 कुल पद।
4. कर्नाटक : 159 कुल पद।
5. वेस्ट बंगाल : 145 कुल पद।
6. महाराष्ट्र : 350 कुल पद।
7. तमिलनाडु : 151 कुल पद।
पदों की संख्या : 1263 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता : स्टेनोग्राफर के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष पास, हिंदी/इंग्लिश स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर पर ऑफिस एवं डाटाबेस से सम्बन्धित कार्यों का ज्ञान होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से और अधिकतम 27 वर्ष होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/विभागीय उम्मीदवार, महिला एवं पूर्व सैनिकों के लिए 250 रुपए देय है।

आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.esic.nic.in/recruitments

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0