नटी जूसी पुलाव का मजा लें

नटी जूसी पुलाव का मजा लें

यह अफगानी पुलाव है इस पुलाव को आप अपने घर में ही आसानी से बना सकती हैं। यह पुलाव स्वाद में बेहद ही टेस्टी होता है।

सामग्री-

1 कटोरी बासमती चावल
1 1/2 कप मिक्स फ्रूट जूस
1/2 कप तले काजू व बादाम टुकडों में
1/2 कप रंगीन कैंडी
2 हरी इलायची
1 बडा चम्मच देशी घी
3/4 कप पानी
1 छोटा चम्मच गरममसाला पिसा
3/4 छोटा चम्मच नमक।

बनाने की विधि-चावलों को साफ कर के भिगो दें। घी गरम करें व इलायची डाल कर कडकाएं।चावल डाल कर भूनें व 3/4 प्याला पानी, नमक, गरममसाला डाल कर मंदी आंच पर उबलने दें। जूस डाल कर मिलाएं व ढक कर पकने दें। गल जाने पर आंच बंद करें व ढका रहने दें। इससे जूस का फ्लेवर चावलों में समा जाएगा। परोसने से पहले दोबारा गरम करें, फिर मेवा व कैंडी से सजा कर सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0