मस्ती भरा ब्रेक तो बनता है बॉस!

मस्ती भरा ब्रेक तो बनता है बॉस!

शांत नदी के पानी में ऊपर से गिरती सफेद दूधिया पानी की तेज धार से उत्पन्न होने वाले आर्टिफिशल वेव पूल्स में जो हलचल पैदा होती है, वह सभी को अपनी आकर्षित करती है। इस प्रकार के आर्टिफिशल वॉटर पार्क पूरे इंडिया में देखने को मिल जाएंगे। फन एन फूड विलेज, कापसहेडा दिल्ली-गुडगांव बॉर्डर फन एन फूड पुरानी दिल्ली-गुडगांव रोड पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 किलामीटर दूर स्थित है। कहा जाता है कि यह इंडिया का सबसे बडा एम्यूजमेंट पार्क है। यह 2, 500 स्`ेयर किलोमीटर के क्षेत्र में है। और दिल्ली का सबसे तेज वॉटर स्लाइड्स है।
हाइजीन
कैमिस्ट और इंजीनियर्स की टीम लगातर पानी की क्वालिटी पर अपनी नजरें रखती है। पूल्स रेगुलर इंटरवल्स में साफ होते हैं और पूल में एंटर करने से पहले हर किसी को शॉवर लेना आवश्यक है। सभी वॉटर स्पोट्र्स के लिए उपयुक्त स्विमवियर पहनना कंपलसरी है।
अट्रेक्षन
ए शूट, फैमिली स्लाइड्स, मोनो रे, फ्लाइंग करपेट और ए पूल। टाइम सुबह 9:30 बजे से शाम के 8:30 बजे तक।
वॉटर किंगडम,
मुंबई मुंबई का वॉटर किंगडम एशिया के सबसे अच्छे और सबसे पुराने थीम पाक्र के तौर पर जाना जाता है। जहां पर दुनिया का सबसे बडा रोलर कोस्टर और विशाल वेव पुल है। यह एक आईलैन्ड पर 22 एकड के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क मे आपके मनोरजंन के लिए हैं स्लाइड्स तथा ऎसे खेल, जिन्हें खेलने के लिए आपके पास सिक्कों का होना जरूरी है। यहां शॉपिंग एरिया के साथ-साथ खाने केलिए बेहतरीन फूड प्वाँइंट्स भी हैं।
हाइजीन
एस्सल वल्र्ड और वॉटर किंगडम हेल्थ के हिसाब से पार्क काफी अच्छा है, यहां पर पार्क में यूज हो रहे पानी को हर 90 मिनट बाद पिल्टर किया जाता है। वॉटर किंगडम में कुल 23 सैन्ड फिल्टर हैं इनमें से 18 बडे और 5 छोटे फिल्टर हैं जो कि हर समय काम करते हैं। छोटे पूल हर 15-20 मिनट में साफ किए जाते हैं।
अट्रेक्षन
गूफर लैगून और यहां का गजब का कोस्टर, वॉटर किंगडम का सबसे बडा अटे्रक्षन प्वॉइंट है, जो यहां आने वाले हर किसी को अपनी ओर आकष्ाüत करता है।
टाइम
समय की अगर बात की जाए तो यहां पर सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक हर रोज भरपूर मस्ती की जा सकती है। वीकएंड और छुट्टी वाले दिन यह शाम को 8 बजे तक खुला रहता है।
वंडर ला, बेंगलुरू
वंडर ला बेंगलुरू के मैसूर हाईवे पर 82 एकड के एरिया में स्थित है। यह शहर के बडे पाक्र्स में से एक है।
हाइजीन
यहां पर ऑस्मोसि प्लांट लगा हुआ है, जिससे कि रनिंग वॉटर को साफ किया जाता है। यहां के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कहते हैं कि हम इंटरनेशनल स्टैन्डर्ड को फॉलो कर रहे हैं।
अट्रेक्षन
लॉन्ग राइड, वेवी लहरे मारते और वर्टिकल फॉल्स ये फॉल्स भारत के सबसे लम्बे और बडे फॉल माने जाते हैं।
टाइम
यहां सुबह 11 से शाम 7 वजे तक जा सकते हैं।