फेंकने की गलती न करें एक्सपायर्ड लोशन भी बना सकता है आपको स्मार्ट होममेकर, जानें ये जादुई घरेलू नुस्खे

फेंकने की गलती न करें एक्सपायर्ड लोशन भी बना सकता है आपको स्मार्ट होममेकर, जानें ये जादुई घरेलू नुस्खे

अक्सर लोशन की बोतल खत्म होने से पहले ही उसकी एक्सपायरी डेट आ जाती है और हम भारी मन से उसे कचरे के डिब्बे के हवाले कर देते हैं। लेकिन रुकिए जो लोशन आपकी स्किन के लिए रिटायर हो चुका है वह आपके घर की कई निर्जीव चीजों के लिए संजीवनी बन सकता है। अपनी जेब खाली करने के बजाय इन ट्रिक्स से घर को चमकाएं। 

फर्नीचर को दें प्रीमियम लुकः 
बाजार से महंगी फर्नीचर पॉलिश लाने की जरूरत नहीं है। एक्सपायर्ड लोशन की कुछ बूंदें आपके पुराने काठ के फर्नीचर पर कुदरती चमक ला सकती हैं। यह लकड़ी की सतह पर एक ऐसी कोटिंग कर देता है जो उसे धूल-मिट्टी से बचाती है और एक क्लासी फिनिश देती है। 

लेदर एक्सेसरीज की बढ़ेगी उम्रः 
लेदर के जूते हैंडबैग या बेल्ट वक्त के साथ रूखे होकर फटने लगते हैं। पुराने लोशन में मौजूद नमी लेदर के लिए कंडीशनर का काम करती है। इसे हल्का सा मलने पर आपका पुराना लेदर का सामान न केवल चमकने लगेगा बल्कि वह पहले से कहीं ज्यादा सॉफ्ट और लचीला भी हो जाएगा। 

जिद्दी जिपर का परमानेंट इलाजः 
क्या आपकी पसंदीदा जैकेट या स्कूल बैग की चेन अटक गई है तेल लगाने से कपड़े खराब होने का डर रहता है लेकिन लोशन के साथ ऐसा नहीं है। बस थोड़ी सी मात्रा चेन पर लगाएं और वह किसी मक्खन की तरह सरकने लगेगी। 

शांति का साथी: चरचराते दरवाजेः 
दरवाजों के कब्जों से आने वाली किरकिर की आवाज़ सुकून छीन लेती है। तेल के विकल्प के तौर पर एक्सपायर्ड लोशन का इस्तेमाल करें। इसकी गाढ़ी बनावट कब्जों के भीतर तक जाकर घर्षण को खत्म करती है और आपको शोर से तुरंत आजादी दिलाती है। 

याद रहे यह लोशन अब केवल आपकी वस्तुओं का दोस्त है आपकी त्वचा का नहीं। इसलिए इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि यह चेहरे या हाथों पर न लगे ताकि किसी भी तरह के रिएक्शन से बचा जा सके। क्या आपके पास भी ऐसी कोई बोतल अलमारी के कोने में पड़ी है जिसे आप फेंकने वाले थे। 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0